Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all 73727 articles
Browse latest View live

चीन के साथ राजनयिक तरीके को आजमाये सरकार : विपक्ष

0
0
government-try-diplomatic-way-with-china-opposition
नयी दिल्ली 14 जुलाई, विपक्षी दलों ने आज सरकार को आश्वासन दिया कि राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता के मुद्दे पर वे उसके साथ एकजुट हैं और कहा कि ऐसे मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए तथा चीन के साथ सीमा पर तनाव को राजनयिक माध्यम से सुलझाया जाना चाहिए, उन्होंने अमरनाथ यात्रियों पर आतंकवादी हमले की कडी निंदा की और सरकार से कहा कि खुफिया जानकारी के बावजूद सुरक्षा में यह चूक कैसे हुई इसका पता लगाया जाना चाहिए। संसद के मानसून सत्र से पहले इन दोनों मुद्दों पर विपक्ष को विश्वास में लेने के लिए गृह मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर बुलाई गयी बैठक में रक्षा मंत्री अरूण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सरकार का पक्ष रखा। विदेश सचिव एस जयशंकर ने चीन के साथ डाेकलाम क्षेत्र में जारी घटनाक्रम पर तथा गृह मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी राजीव बग्गा ने जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भारत सरकार के प्रवक्ता फ्रेंक नरोन्हा ने संवाददाताओं को बताया कि बैठक में विभिन्न दलों के 19 सांसद शामिल हुए और बाकी बचे दलों के नेताओं के साथ कल भी ऐसी ही बैठक बुलाई गयी है।


साेनिया ने लालू और नीतीश से की फोन पर बात

0
0
sonia-colled-lalu-and-nitish
नयी दिल्ली, 14 जुलाई, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार में जनता दल यू और राष्ट्रीय जनता दल के बीच चल रही तनातनी से महागठबंधन को टूटने से बचाने की पहल करते हुए आज जद यू नेता तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद नेता लालू प्रसाद यादव से फोन पर बात कर सुलह का प्रयास किया, कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि श्रीमती गांधी ने फोन पर दोनों नेताओं से मतभेद दूर करने के लिए बीच का रास्ता निकालने का आग्रह किया है। श्रीमती गांधी ने कुछ दिन पहले श्री कुमार से उस समय भी बात की जब जद यू ने उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी को समर्थन दिया था। जद यू ने राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार राजनाथ कोविंद का समर्थन नहीं किया था। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष ने महागठबंधन और विपक्ष की एकता बनाए रखने और संसद में सरकार के खिलाफ एकजुट रहने की अपील की। ऐसा माना जा रहा है कि श्री कुमार अपनी सरकार की भ्रष्टचार विरोधी छवि बनाए रखने के लिए राजद नेता तथा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मंत्रिमंडल से बाहर करने के पक्ष में हैं जिन पर बेनामी संपत्ति के आरोप लगे हैं। इससे महागठबंधन टूटने की आशंका बढ़ गयी है। दोनों दलों के नेता परस्पर लगातार तीखे हमले कर रहे हैं। गुरुवार को राजद के एक विधायक ने सरकार से समर्थन वापस लेने की यह कहते हुए धमकी दी कि जदयू को नहीं भूलना चाहिए कि राजद के 80 विधायकों की मदद से उसकी सरकार चल रही है। जद यू प्रवक्ता ने इसका आज करार जवाब दिया और कहा कि सत्ता उनके लिए महत्वपूर्ण नहीं है। पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ है और इसके लिए पांच मिनट में ही सरकार छोड़ सकती है।

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर 14 जुलाई

0
0
सागर से लहरे होती है ए लहरों से सागर नहीं होता . भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत
  • प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री ने दो सत्रों में ली जिला भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक

jhabua news
झाबुआ।  आप अपनी पूर्व में रही जिम्मेदारियों सहित वर्तमान दायित्वों का बखूबी ध्यान रखते हुए निरंतर भाजपा संगठन का कार्य करते रहे।हम सब देश विकास के लिए कार्य करने वाले संगठन भारतीय जनता पार्टी के महत्वपूर्ण कारक है ए हमें अपने कार्य क्षेत्र में ऊर्जा ए ऊष्मा और संवेदनशीलता के साथ निरन्तर जनहित में कार्यरत रहना है।हममें से किसी को भी यह नहीं भूलना है की सागर से लहरे होती है ए लहरों से सागर नहीं हुआ करता। उक्त प्रेरक विचार भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने मेघनगर स्थित बाफना पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित जिला भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक में व्यक्त किए।उक्त बैठक दो सत्र में आयोजित की गई। यह जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी श्री अंबरीष भावसार ने बताया प्रथम सत्र में झाबुआ जिले के सभी मंडल अध्यक्ष ए नगर पालिका अध्यक्ष ए मंडी अध्यक्ष ए जनपद अध्यक्ष . उपाध्यक्ष ए मंडल महामंत्री तथा द्वितीय सत्र में जिले के समस्त जिला पदाधिकारी ए समस्त मोर्चा अध्यक्ष ए विधायकगण एवं एवं समस्त प्रदेश पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य ए मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष . उपाध्यक्ष ए जिला पंचायत सदस्य शामिल हुए।दोनों सत्र में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री भगत द्वारा भाजपा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा. निर्देश देते हुए आगामी कार्ययोजनाओं के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। उन्होंने सभी का व्यक्तिगत परिचय लिया। इस अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री श्री जयपालसिंह चावड़ा उपस्थित थे।स्वागत भाषण देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दौलत भावसार ने अपने कार्यकाल में हुए विस्तार कार्यो सहित प्रगति की प्रस्तुति दी।बैठक का आरम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलन पश्चात वन्दे मातरम गीत के साथ हुआ ए समापन पूर्व सामुहिक राष्ट्र गान किया गया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्री प्रफुल्ल गादिया ने किया।


महिला मोर्चा कार्यकर्ता कई परिवारों को भाजपा से जोड़ने में सक्षम . जिलाध्यक्ष श्री भावसार
  • भाजपा महिला मोर्चा का वृहद सम्मेलन मेघनगर में आयोजित

jhabua news
झाबुआ।  परिवार ए समाज और देश के सर्वांगीण विकास में महिलाओ की भी वैसी ही और उतनी ही भूमिका है जितनी पुरुष वर्ग की। संगठन कार्यों के विस्तार में तो महिलाएं अधिक सक्रिय भूमिका पुरुषों की तुलना में निभा सकती है क्योंकि वे सामान्यतः परिवारों में रसोईघरों तक पहुँच रखती है। ऐसी स्थिति में जबकि पुरुष संगठन दृष्टि से एक व्यक्ति को जोड़ पाता है वही एक सक्रिय महिला कार्यकर्ता सम्बन्धित परिवार की महिलाओं सहित दस सदस्यों को संगठन से जोड़ सकती है। उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्री दौलत भावसार ने भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बाफना पब्लिक स्कूल परिसर मेघनगर में आयोजित महिला मोर्चा के नगरीय वृहद सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।उल्लेखनीय है विगत दिवस मेघनगर निवासी श्रीमती आरती भानपुरिया को भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष की महती जिम्मेदारी दी गई है। दायित्व लेने के बाद श्रीमती भानपुरिया द्वारा महिला मोर्चा तहत यह पहला वृहद सम्मेलन आहूत किया गया। जिसमें करीब तीन सौ महिला कार्यकर्ताओ ने शामिल होकर भाजपा संगठन की विचारधारा विस्तार में अपनी अहम भूमिका की उपस्थिति दर्ज कराई।उक्त जानकारी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी श्री अंबरीष भवसार ने दी । उन्होंने बताया सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री भावसार ने कहा भाजपा का महिला मोर्चा श्रीमती आरती भानपुरिया के नेतृत्व में  आगामी चुनावी माहौल में सक्रिय भूमिका अदा करते हुए अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा ऐसा विश्वास और शुभकामनाएं है।पेटलावद विधायक सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा महिला कार्यकर्ता राजनीति के माध्यम से अपने सामाजिक दायित्व का बखूबी निर्वाह कर सकती है और भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता यह काम बखूबी कर रही है क्योंकि भाजपा ष् सबका साथ . सबका विकास  ष् की उच्च भावना को लगातार साकार करती जा रही है। थांदला विधायक श्री कलसिंह भाबर ने कहा भाजपा के विस्तार में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रहती आई है।महिला मोर्चा संगठन की एक महत्वपूर्ण और मजबूत कड़ी है।झाबुआ क्षेत्र के विधायक श्री शांतिलाल बिलवाल ने कहा भाजपा महिला मोर्चा ना केवल शहरी बल्कि ग्रामीण क्षेत्रो में भी सक्रिय रहता आया है जिसके सुपरिणाम संगठन को सदैव मिलते रहते हैं।उन्होंने महिला मोर्चा की सक्रिय भूमिका द्वारा आगामी चुनावों में भाजपा के विजय अभियान को बल मिलेगा ऐसा विश्वास व्यक्त किया।सम्मेलन को सीसीबी चेयरमैन श्री गौरसिंह वसुनिया और जिला महामंत्री श्री प्रफुल्ल गादिया ने संबोधित करते हुए महिला कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। भाजपा विस्तार हेतु समयदानी श्री दिनेश गोलकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज और उनकी माता जीजाबाई से जुड़ा प्रेरक प्रसंग सुनाकर महिला कार्यकर्ताओं में राष्ट्रवादिता का सन्देश दिया।स्वागत भाषण भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया ने देते हुए आगामी दिनों में महिला मोर्चा की भूमिका और सक्रियता सहित संगठन के कार्य विस्तार को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।संचालन जिला मंत्री श्री गोपालसिंह पँवार ने किया।

बारिश ने खोली जिले की सड़कों की पोल:- जिपं अध्यक्ष सुश्री भूरिया
  • जिला प्रशासन की लापरवाही हुई उजागर

झाबुआ। वर्षाकाल में बारिष का दौर शुरू होते ही जिले की सड़कों की पोल खुल गई है। सड़के बदहाल हो गई है। सड़कों पर बड़-बड़े गड्ढ़े व्याप्त हो गए है। कहीं जगहों पर सड़कों पंर डामर भी उखड़कर बिखरने लगा है। जिसके कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उक्त जानकारी देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सुश्री कलावती भूरिया ने बताया कि जिले में अब वर्षाकाल का दौर शुरू हो गया है। इसके साथ ही शहरी, नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के साथ हाईवे की सड़कों की पोल खुल गई है। शहरी, नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर गड्ढ़े व्याप्त हो गए है एवं जगह-जगह किचड़ जैसी स्थिति भी देखने को मिल रहीं है। वहीं हाईवे की सड़कांे पर भी बड़े-बड़े गड्ढ़े व्याप्त होने से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है। जगह-जगह से सड़कों का कटाव हो रहा है।

उत्कृष्ट सड़क की स्थिति दयनीय
सुश्री भूरिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि झाबुआ शहर से गुजरने वाले उत्कृष्ट सड़क की स्थिति भी बद से बदत्तर हो गई है। उत्कृष्ट सड़क पर गड्ढ़े व्याप्त होने से यहां से राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने में काफी परेषानी हो रहीं है वहीं पुल-पुलियाओं पर भी पानी जमा होने से वाहन चालकों की मुसीबते बढ़ गई है।

बारिष पूर्व नहीं हुआ सड़कों का रिपेयरिंग कार्य
सुश्री भूरिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि बारिष पूर्व जिला प्रषासन द्वारा सड़कों का रिपेयरिंग कार्य नहीं करवाया गया। जिसका खामियाजा अब वर्षाकाल में राहगीर और वाहन चालक भुगतने को विवष है। जिपं अध्यक्ष सुश्री भूरिया ने चेतावनी स्वरूप कहा कि यदि जिले की सड़कांें की दयनीय स्थिति में अतिषीघ्र सुधार नहीं किया गया तो कांग्रेस इसको मामले में आंदोलन करने को बाध्य होगी

हजरत दीदार शाह वली उर्स कमेटी के बेनर तले मुस्लिम समाज ने फूंका आतंकवाद का पुतला
  • आतंकवाद हाय-हाय एवं मुर्दाबाद के लगाए नारे

jhabua news
झाबुआ। हजरत दीदार शाह वली रे.अ. उर्स कमेटी झाबुआ के बेनर तले मुस्लिम समाज द्वारा शुक्रवार को दोपहर सवां 2 बजे शहर के सज्जन रोड़ पर छोटे तालाब के समीप आतंकवाद का पुतला जलाया गया एवं आतंकवाद हाय-हाय, आंतकवाद मुदार्बाद के जमकर नारे लगाए गए। जामा मजिस्द में शुक्रवार की नमाज से पूर्व पेष इमाम शाने-आलम द्वारा तकरीर करते हुए बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति में पिछले दिनों कष्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी अमले में मारे गए 7 यात्रियों के प्रति शोक संवदेनाएं करते हुए उक्त घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई। इसके साथ ही तकरीर में आंतकवाद और पाकिस्तान का भी जमकर विरोध किया गया। पश्चात् समाज के लोग उर्स कमेटी के बेनर तले छोटे तालाब के समीप हजरत दीदार शाह वली बाबा की दरगाह के बाहर एकत्रित हुए।


नारेबाजी के साथ जलाया पुतला
यहां जमकर नारेबाजी आंतकवाद का पुतला समाजजनों ने फूंका एवं इस आतंकी हमले का जमकर विरोध किया गया। उर्स कमेटी के सदर नीरजसिंह राठौर ने कहा कि हम देष में निरंतर हो रहे आतंकी हमलो का खुलकर विरोध करते है एवं कंेद्र सरकार से मांग करते है कि अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों का अतषीघ्र पता कर उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। सचिव जुनद्दीन शेख ने भी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।

ये थे उपस्थित
पुतला दहन अवसर पर उर्स कमेटी के हाजी समीउद्दीन सैयद, ग्यासुद्दीन कुरेषी, एजाज नाजी धारजी, अब्दुल रहीम अब्बू दादा, इस्माईन खान, मुस्तफान खान, अब्दुल इनायत शेख ‘नुरजा’, इकबाल हुसैन के साथ अख्तर हुसैन, शरीफभाई शेख, रमजु पहलवान, सलीम खान, असगरभाई, शोकतभाई सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।

अभाविप के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापनए

झाबुआ ! नगर के वनवासी कल्याण आश्रम में  दो दिनों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला अभ्यास वर्ग चल रहा था। इसमें समस्त जिले के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिसका समापन बुधवार को किया गया। अभ्यास वर्ग 12 जुलाई को शाम 5 बजे शुरू हुआ था। इसका शुभारंभ परिषद के विभाग संगठन मंत्री नितिन पाठकए जिला संयोजक मानसिंह बारिया एवं  ने मां सरस्वती एवं विद्यार्थी परिषद के आदर्श स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। तत्पश्चात प्रस्तावित सत्र में विषय प्रस्तुत कर वर्ग प्रारंभ हुआ।जानकारी देते हुए मिडिया प्रमुख चिराग नाहर ने बताया की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग  स्थित वनवासी कल्याण आश्रम  में संपन्न हुआ। इस दौरान पांच सूत्रों में कार्यकर्ताओं को विद्यार्थी परिषद के स्वरूप तथा कार्यपद्धति से अवगत कराया गया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक कृष्ण अजनार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने अपने स्थापना काल से ही देश हित में अनेकों आंदोलन किए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश भ्रष्टाचार से त्राहि.त्राहि कर रहा है। ऐसे में देश के नौजवानों को राष्ट्र के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए आगे आना होगा। विभाग मंत्री नितिन जी पाठक ने कहा कि देश की बागडोर भ्रष्ट नेताओं और अफसरों के हाथ है। आने वाले समय में हमें विभिन्न आंदोलनों के माध्यम से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए संघर्ष करना होगा। इस अवसर पर विभाग मंत्री ने तहसील संयोजकों की घोषणा की झाबुआ विकासखंड दिलीप मकवाना एराणापुर से राकेश डामोर एरामा कपसिंह भुरियाए मेघनगर से रवि राजपूतए थांदला मुकेश बामनियाए पेटलावद रवि सोलंकीए जिला ैथ्क् प्रमुख प्रांजल शर्मा ए जिला जनजाति प्रमुखए यशपाल भूरियाएजिला आंदोलन  प्रमुख भरत गुर्ज।विभाग संयोजक कृष्णा अजनारए विभाग मंत्री नितिन पाठकए जिला संयोजक मानसिंह बारियाए प्रांत कार्यकारिणी सदस्य विपिन गंगराडे एमिडिया प्रमुख चिराग नाहरएपवन अग्रवालए यश पवार एकापसे एपुनीत जोशी एअजमेर बघेल एपवन परमार बड़ी संख्या छात्रों ने लिया भाग।

44 दिवसीय श्री सिद्धी तप की महा आराधना हुई प्रारंभ
  • गुरू के प्रति समर्पण भाव रखने से ही मनुष्य भगवान के दर्षन कर सकता है -ः आचार्य श्री ऋषभचन्द्र सूरीष्वरजी मसा

jhabua news
झाबुआ। परम् पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद् विजय ऋ़षभचन्द्र सूरीष्वरजी मसा एवं पपू मुनिराज श्री रजतचन्द्र विजयजी मसा आदि ठाणा-5 एवं पूज्य साध्वी श्री रत्नरेखा श्रीजी मसा आदि ठाणा-3 की निश्रा में श्री ऋषभदेव बावन जिनालय में 44 दिवसीय श्री सिद्धी तप की महाराधना आज से प्रारंभ हुई। जिसमें प्रातः श्रावक-श्राविकाओं द्वारा प्रभु की तीन परिक्रमा देकर सिद्धी तप तपस्वियों द्वारा सामूहिक गहूली का आयोजन हुआ। यह जानकारी देते हुए चार्तुमास समिति के अध्यक्ष संजय कांठी एवं संतोष जैन ‘नाकोड़ा’ ने बताया कि श्री सिद्धी तप महा आराधना के तहत शुक्रवार को सुबह 8 बजे ढोल-धमाकों के साथ  श्रावक-श्राविकाओं एवं साधु-साध्वी भगवंतों द्वारा बावन जिनालय मंे आदिनाथ भगवान के मंदिर की तीन परिक्रमा देकर आचार्य भंगवतों को दोनो ग्रंथ लाभार्थी परिवार श्रीमती कमलाबेन राठौर परिवार एवं जीवनबाला पोरवार परिवार द्वारा व्होराया गया। पश्चात् श्रावक-श्राविकाओ द्वारा आचार्य श्रीजी का गुरूवंदन किया गया। आचार्य श्री ऋषभचन्द्र सूरीष्वरजी एवं मुनि श्री रजतचन्द्र विजयजी मसा द्वारा मंगलाचरण कर प्रवचन की शुरूआत की गई।

आज प्रत्येक मनुष्य अपने नाम की ख्याति चाहता है
पश्चात् धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री ऋषभचन्द्र सूरीष्वरजी मसा ने कहा कि मनुष्य अज्ञानवष या लोभ वष भी कार्य करता है। परिश्रम करता है, परन्तु हम यदि आत्म तत्व को प्राप्त करने हेतु ज्ञान सहित क्रिया करते है तो वह धर्म और सकाम निर्जरा की श्रेणी में आते है। आज प्रत्येक मनुष्य अपने नाम की ख्याति चाहता है, परन्तु यह नष्वर है। आचार्य श्रीजी ने भरत चक्रवर्ती का भी उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि संसार का नियम है कि एक का वाद एवं एक का पारिवर्तन होता जाता है। गुरू के प्रति समर्पण भाव होने से मनुष्य भगवान के दर्षन कर सकता है।

भारतीय संस्कृति बड़ी अनूठी
मुनिराज श्री रजतचन्द्र विजयजी मसा ने कहा कि आज हमारे बावन जिनालय के पोषध शाला में त्रिवेणी संगम का लाभ मिला है। आज से धर्म बिंदु ग्रंथ एवं श्री नल दमयंती चरित्र का वाचन हुआ है। धर्म शास्त्र सुनने के लिए एकाग्रचित होना आवष्यक है। धर्म शास्त्र का बहुमान करना एवं धर्म शास्त्र लिखने वाले और वाचन करने वाले का बहुमान करना बड़े सौभाग्य की बात होती है। ज्ञान अर्जन एवं ज्ञान का मनन-चिंतन करना चाहिए। मनुष्य का मन सुबह के दौरन में शांत अवस्था में रहता है और उसके बाद दिनभर की क्रियाओं के कारण उसके मन मंे विभिन्न विचार एवं तनाव आना शुरू हो जाते है। भारतीय संस्कृति बड़ी अनूठी है। यहां अनेक राजा-महाराजा हुए है एवं वे ज्ञानी महापुरूषों की सेवा करते थे। हमारी संस्कृति काफी अच्छी एवं सभ्य है। भारतीय संस्कृति से हर किसी को प्रेरणा लेना चाहिए।

महामांगलिक रविवार को
श्री संघ के युवा रिंकू रूनवाल ने बताया कि सर्व सिद्धीदायक, कष्ट निवारक, चमत्कारिक महामांगलिक में 16 जुलाई, रविवार को आचार्य श्री ऋषभचन्द्र सूरीजी निश्रा प्रदान करेंगे। महामांगलिक का श्रवण करने हेतु श्वेतांबर श्री संघ, स्थानकवासी श्री संघ, तेरापंथ महासभा एवं जिले के आसपास से भी श्री संघों से बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं तथा गुरू भक्त आएंगे। महामांगलिक में सुबह 9 बजे आचार्य भगवंत बैंड-बाजों के साथ लाभार्थी परिवार कमलेषकुमार सुजानमल कोठारी परिवार के निवास पर पगलिया करने हेतु पधारेगे। इसके पश्चात् यहां से जुलूस के रूप में मुख्य बाजार होते हुए स्थानीय एम-2 रेस्टोरेंट के सभा गृह में धर्म सभा को संबोधित करेंगे। धर्म सभा पश्चात् विजय मुर्हुत में महामांगलिक का आयोजन होगा।

अखिल भारतीय नाहर मिलन समारोह 16 जुलाई

झाबुआ । गुजरात, राजस्थान, और मालवा प्रान्त के समग्र नाहर परिवारों का मिलन समारोह केदारनाथ कालीडेम पर होगा। अखिल भारतीय नाहर परिवार संघ के जिला अध्यक्ष श्री योगेन्द्र जी नाहर ने बताया कि म.प्र. नाहर परिवार कल्याण संघ ( सम्बन्ध अखिल भारतीय नाहर बन्धु महासंघ) के तत्वाधान में एंव दाहोद, फतेहपुरा, झालोद के नाहर परिवारो द्वारा मिलन समारोह आयोजित किया गया है। जिसके मुख्य अतिथि डाॅ. प्रवीण जी नाहर ईन्दौर, विरेन्द्र जी नाहर ईन्दौर, जेठमलजी नाहर ईन्दौर, पत्रकार योगेन्द्र जी नाहर झाबुआ, राजेष जी नाहर खेतिया, महेन्द्र जी नाहर उज्जैन, राजमलजी नाहर रतलाम रहेंगें। विषिश्ट अतिथि बाबुलालजी नाहर जावरा, कैलाष जी नाहर रतलाम, अरविन्द जी नाहर नागदा। मिलन समारोह प्रातः 10 बजे से दाहोद (गुजरात) से 10 कि.मी. दुर केदारनाथ कालीडेम पर होगा। इसमें नाहर परिवारों के आजीवन सदस्य परिवारों का बहुमान किया जाकर नाहर परिवारों के सामाजिक, राजनैतिक एंव आर्थिक विकास के सम्बन् में गहन चिंतन किया जाकर कार्यरूप में परिणित करने का नाहर परिवार द्वारा समुचित प्रयास किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राश्ट्रसंत जयंतसेन सुरीष्वरजी के षिश्य गच्छनायक नित्यसेन सुरीष्वरजी म.सा., जयरत्न सुरीष्वरजी म.सा., गच्छाधिपति रिशभचन्द्र सुरीष्वरजी म.सा., लेखेन्द्र सुरीष्वरजी म.सा., जयानंद सुरीष्वरजी म.सा., नयनसुरीष्वरजी म.सा., निपूणरत्न विजयजी म.सा., रजतचन्द्र विजयजी म.सा., आदि समग्र आचार्य एंव मुनि भगवंतो ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये मंगल कामनाएं प्रेशित की।

नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए नोडल अधिकारियों को सौपे दायित्व

jhabua news
झाबुआ । जिले में झाबुआ, थांदला, पेटलावद राणापुर में नगरीय निकाय निर्वाचन होने है। नगरीय निकाय निर्वाचन की तैयार के लिए आज कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने नोडल अधिकारियों की बैठक ली एवं नोडल अधिकारियों को निर्वाचन सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक निर्देश दिये। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष सक्सेना ने की। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिलीप कापसे संयुक्त कलेक्टर श्री अली एवं सभी नगरीय निकाय के रिटर्निग अधिकारी एवं जिले के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

फतीपुरा में लोक कल्याण शिविर संपन्न

झाबुआ । ग्राम फतीपुरा जनपद पंचायत मेघनगर में आज लोक कल्याण शिविर आयोजित कर ग्रामीणो को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना,एडीएनल सीईओं श्रीमती निशीबाला सिंह, एसडीएम मेघनगर श्री रघुवंशी, सीईओ जनपद श्री रावत सहित जनप्रतिनिधि शासकीय सेवक एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे। शिविर में शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई एवं प्राप्त आवेदनो का निराकरण किया गया। शिविर में ग्रामीणो को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने कहा कि आप सभी ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण कर लिये है, अब शौच के लिए शौचालय का ही उपयोग करे। सामाजिक आर्थिक गणना की सूची में यदि आपका नाम नहीं है तो जुडवाये। अब उसी सूची के अनुसार ही प्राथमिकता क्रम से योजनाओं का लाभ मिलेगा। अपना बैंक खाता खुलवाकर उसे जीवित रखे। अपना आधार नम्बर बनवाये एवं उसे बैंक खाते से लिंक भी करवाये। ग्रामीण संकल्प लेकर शराब का सेवन करना बंद करे। ताकि सामाजिक सुधार हो पाये। ग्रामीणो की मांग पर गांव में सीमेंट कांक्रीट रोड नाली सहित 31 जुलाई तक बनवाने के निर्देश कलेक्टर ने ई.ई. आरईएस को दिये एवं मांग करने वाली महिला से ही शुभारंभ करवाने की बात कही। 

जिन गांवो में लाल पानी आता है, वहां पेयजल का परिवहन होगा 
शिविर में ग्रामीणो ने हेण्डपम्पों में लाल पानी आने की शिकायत की। कलेक्टर श्री सक्सेना ने एसडीओं पीएचई को निर्देशित किया कि जिन हेण्डपम्पो में लाल पानी आ रहा है उन मोहल्लो में प्रतिदिन पेयजल टेन्कर से परिवहन कर पानी उपलब्ध करवाये ।

अति कम वजन के बच्चो का पूरा ईलाज करवाये
शिविर में कलेक्टर श्री सक्सेना ने ग्रामीणो से कहा कि यदि आपके बच्चे अतिकम वजन के है तो उनका पूरा इलाज अस्पताल में भर्ती करके करवाये ताकि वह पूर्णतः स्वस्थ हो जाये। पूर्णतः स्वस्थ होने के बाद भी बच्चे के खाने पीने का पूरा ध्यान रखे। ऐसी महिलाए जिन्हें प्रसुति सहायता योजना का लाभ नहीं मिला उन्हे 15 दिवस में लाभ दिलवाने के निर्देश कलेक्टर ने बीएमओ को दिये। उप संचालक कृषि ने शिविर में किसानो को अपनी फसल का बीमा करवाने एवं नाडेप बनवाने के लिए आहवान किया।कलेक्टर श्री सक्सेना ने सचिव को गाॅव में पढाई छोड चुके बच्चों का मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल्या योजना में पंजीयन करवाकर रोजगार के लिए प्रशिक्षण दिलवाने के लिए निर्देशित किया।

शराब छोडने के लिए कलेक्टर ने सभी को शपथ दिलवाई
जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर में कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने ग्रामीणो को शराब छोडने के लिए शपथ दिलवाई एवं बालिकाओं का विवाह 18 वर्ष की उम्र के पहले नहीं करने तथा कम से कम 12 वी तक पढाने के लिए संकल्प दिलवाया।

खाद्य प्रसंस्करण के प्रशिक्षण के लिए आवेदन 25 जुलाई तक करे

झाबुआ । लघु उद्योग व स्वरोजगार के इच्छुक जिले के महिलाओं व पुरूषो हेतु खाद्य प्रसंस्करण व स्वरोजगार पर दो सप्ताह का विशेष शुल्क आधारित उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन उद्यमिता विकास केन्द्र म.प्र. द्वारा किया जायेगा। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं में खाद्य प्रसंस्करण पर आधारित उद्योगो की स्थापना हेतु प्रेरित करना व सम्पूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करना है। प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को लघु उद्योग व स्वरोजगार की स्थापना हेतु सफल उद्यमी के गुण खाद्य प्रसंस्करण पर आधारित उद्योगों की जानकारी, स्थानीय कृषि व उद्यान पर आधारित उद्योगो की जानकारी, उद्योग स्थापना के विभिन्न चरण, उद्योग चयन सफल उद्यमी से चर्चा, अनुभव व उत्पाद निर्माण प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करना, व्यक्तित्व विकास, बाजार प्रबंधन, सम्प्रेषण करना व ऋण प्रकरण तैयार करना आदि विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान, झाबुआ, रतलाम व इन्दौर से आमंत्रित विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण हेतु युवाओं को कम से कम 5 वी उत्तीर्ण होना आवश्यक है। प्रशिक्षण हेतु उम्र 18 से 45 वर्ष निर्धारित है। प्रशिक्षण के इच्छुक महिला/पुरूष आवेदन 25 जुलाई 2017 को जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र झाबुआ में उद्यमिता विकास केन्द्र के जिला समन्वयक कैलाश कर्मा से सम्पर्क कर प्र्राप्त कर सकते है। साक्षात्कार 25 जुलाई 2017 को दोपहर 1.00 बजे आयोजित किया जाएगा।

नगरीय निकायो के आम निर्वाचन के लिये कार्यक्रम घोषित
  • 17 जुलाई से नाम निर्देशन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी, 9 अगस्त को होगा मतदान

झाबुआ । राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों, नगर पालिका परिषद/ नगर परिषद के आम निर्वाचन के लिये आज तिथि वार कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष सक्सेना ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2017 के लिए अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र लेने का कार्य 17 जुलाई 2017 से प्रातः 10.30 बजे से प्रारंभ किया जायेगा। अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र लेने का कार्य 17 जुलाई से 24 जुलाई 2017 तक प्रातः 10.30 से सायं 3 बजे तक किया जाएगा। नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2017 के लिये 25 जुलाई 2017 को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने के लिये 27 जुलाई 2017 को अपरान्ह 3..00 बजे तक का समय नियत किया गया है। निर्वाचन लडने वाले अभ्यथियाॅे की सूची तैयार कर निर्वाचन प्रतीको का आवंटन 27 जुलाई 2017 को अभ्यर्थिता से नाम वापसी के ठीक बाद किया जायेगा। मतदान 9 अगस्त 2017 को प्रातः 7.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक होगा और 12 अगस्त 2017 को मतगणना और निर्वाचन परिणामो की घोषणा की जायेगी।

अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वास्कले ने पदभार ग्रहण किया

झाबुआ । जिला पंचायत झाबुआ के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में श्री एम.एस. वास्कले ने पदभार ग्रहण कर लिया है। श्री वास्कले जिला पंचायत धार से झाबुआ स्थानांतरित होकर आए है।

जिले में अब तक कुल 257.2 मि.मी. औसत वर्शा दर्ज, 24 घण्टो में कुल 51.7 मि.मी. वर्षा दर्ज

झाबुआ । अधीक्षक भू-अभिलेख झाबुआ ने बताया कि जिले में 1 जून से आज दिनांक तक कुल 257.2 मि.मी. औसत वर्शा हो चुकी है। जिले में विगत 24 घण्टों के दौरान औसत 51.7 मि.मी. वर्शा दर्ज की गई। विगत 24 घण्टो में झाबुआ तहसील में 49.4 मि.मी., थांदला तहसील में 2.6 मि.मी., रानापुर में 25.0 मि.मी., मेघनगर में 50.0 मि.मी., पेटलावद में 101.0 मि.मी., रामा में 110.0 मि.मी. वर्शा दर्ज की गई है।

कपडे खरीदने बहाने की दुकान पर चोरी
       
झाबुआ । फरि. नितिन पिता शशिकांत छाजेड़ उम्र 38 साल निवासी झाबुआ ने बताया कि अज्ञात महिलाये फरि. की दुकान पर कपड़े खरीदने आयी थी जो 10-15 शर्ट चुराकर ले गयी। प्रकरण मे थाना कोतवाली में अपराध क्रं. 588/17 धारा 379 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

अवैध शराब के चार अपराध पंजीबद्ध
      
झाबुआ ।  आरोपी शैलेन्द्र पिता किशनलाल पडियार उम्र 50 साल निवासी मिंडल के अवैध कब्जे से 12,550/-रू0 की शराब जप्त कर गिर. किया गया। प्रकरण में थाना कोतवाली में अपराध क्रं0 590/17 धारा 34-ए आब. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी निरज पिता गिरवर सिंह चैहान उम्र 29 साल निवासी झाबुआ के अवैध कब्जे से 5,000/-रू0 की शराब जप्त कर गिर. किया गया। प्रकरण में थाना कोतवाली में अपराध क्रं0 589/17 धारा 34-ए आब. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी दिपक पिता सोमला मेड़ा उम्र 26 साल निवासी मिंडल के अवैध कब्जे से 3020/-रू0 की शराब जप्त कर गिर. किया गया। प्रकरण में थाना कोतवाली में अपराध क्रं0 591/17 धारा 34-ए आब. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी संजय पिता मनोहरसिंह सोलंकी उम्र 30 साल निवासी झाबुआ के अवैध कब्जे से 24,00/-रू0 की शराब जप्त कर गिर. किया गया। प्रकरण में थाना कोतवाली में अपराध क्रं0 592/17 धारा 34-ए आब. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

तालाब मे डुबने से मोत

झाबुआ ।  बदिया पिता सेवला वसुनिया उम्र 50 साल निवासी नाथु माण्डली की तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी। प्रकरण में थाना रानापुर में मर्ग क्रं. 40/17 धारा 174 जाफौ की कायमी की गयी।

विशेष : तनाव, असन्तुलन एवं अशांति का जीवन क्यों ?

0
0
tension-and-life
दुनिया में एक नकारात्मकता का परिदृश्य बिखरा पड़ा है। हम निरन्तर आदर्शवाद और अच्छाई का झूठ रचते हुए सच्चे आदर्शवाद के प्रकट होने की असंभव कामना कर रहे हैं, इसी से जीवन की समस्याएं सघन होती जा रही है, नकारात्मकता व्यूह मजबूत होता जा रहा है, इनसे बाहर निकलना असंभव-सा होता जा रहा है। दूषित और दमघोंटू वातावरण में आदमी अपने आपको टूटा-टूटा सा अनुभव कर रहा है। उसकी धमनियों में कुत्सित विचारों का रक्त संचरित हो रहा है। कोशिकाएँ ईष्र्या और घृणा के धुएँ से जल रही हैं। फेफडे़ संयम के बिना शुद्ध आॅक्सीजन नहीं ले पा रहे हंै, कलह का दावानल पोर-पोर को जला रहा है, ऐसी स्थिति में इंसान का जीना समस्या है। खुशी हम सबकी जरूरत है, लेकिन क्या हमारी यह जरूरत पूरी हो पा रही है, लेकिन खुशी का जीवन कैसे संभव हो? आज के इस भागम-भाग, तनाव एवं घटनाबहुल युग में सकारात्मक होना, ऊर्जावान होना, खुश होना कैसे संभव होगा? तनाव में कोई नहीं जीना चाहता। तो फिर, खुशी के सभी रास्ते बन्द करके हममें से अधिकतर लोग तनाव, असन्तुलन एवं अशांति का जीवन क्यों जी रहे हैं? इस सवाल के उत्तर में ओशो कहते हैं कि दुनियाभर के किसी भी धर्म में खुशी पर कोई बात नहीं की गई है। खुश रहना सबसे महत्वपूर्ण है फिर भी कोई भी धर्म इसकी बात नहीं करता, यह आश्चर्यजनक है।


धर्म सदैव गंभीर होने की बात कहता है, जबकि जीवन में सहजता और सरलता बहुत जरूरी है। इसके लिये एक बेहतरीन बात है और इसी के माध्यम से मानव जीवन ने ऊंचाइयों को छुआ है। वह है सकारात्मकता एवं ऊर्जस्विलता है, जिसने आम इंसानों को ऐतिहासिक पुरुषों के रूप में महानता प्रदान की है। कई बार ऐसा लगता होगा आपको कि आप ऊर्जा से भरे हुए और परिपूर्ण है। आपका घट ऊर्जा से छलछला रहा है और उस समय आपके चेहरे पर एक विशिष्ट आभा होती है, आँखों में चमक होती है, मन में प्रसन्नता और हृदय में होती है कुछ कर गुजरने की तमन्ना। इसलिये अच्छा करने की कामना सदैव रहनी चाहिए। वारेन बुफेट ने कहा कि कोई आज छाया में इसलिए बैठा हुआ है क्योंकि किसी ने काफी समय पहले एक पौधा लगाया था।”  कभी ऐसे भी लोगों को हम देखते हैं जो उम्र से युवा हैं पर चेहरा बुझा-बुझा है। न कुछ उनमें जोश है न होश। अपने ही विचारों में खोए-खोए, निष्क्रिय ओर खाली-खाली से, निराश और नकारात्मक तथा ऊर्जा विहीन। हाँ सचमुच ऐसे लोग पूरी नींद लेने के बावजूद सुबह उठने पर खुद को थका महसूस करते हैं, कार्य के प्रति उनमें उत्साह नहीं होता। ऊर्जा का स्तर उनमें गिरावट पर होता है। क्यों होता है ऐसा? कभी महसूस किया आपने? यह सब हमारी शारीरिक स्वस्थता के साथ-साथ मानसिक स्थिति का और विचारों का एक प्रतिबिंब है। जब कभी आप चिंतातुर होते हैं तो ऊर्जा का स्तर गिरने लग जाता है। उस समय जो अनुभूति होती है, वह हैµशरीर में थकावट, कुछ भी करने के प्रति अनिच्छा और अनुत्सा। चिंता या तनाव जितने ज्यादा उग्र होते हैं, उतनी ही इन सब स्थितियों में तेजी आती है, किसी काम में तब मन नहीं लगता।

आज के समय में यह बहुत गंभीर मसला है कि निराशा और अवसाद में डूबे लोग सकारात्मकता और ऊर्जा की तलाश में यहां-वहां फिर रहे हैं। ऐसे में बड़े पैमाने पर सकारात्मकता पढ़ाने वालों की जरूरत और भरमार है, पर इनमें से अधिकतर की सबसे बड़ी समस्या है कि वे चीजों को सतही बनाकर पेश करते हैं। सकारात्मकता का अर्थ है- अपनी योग्यता और कार्य करने की क्षमता पर विश्वास। यदि आप किसी कार्य के लिए अयोग्य हों तो आप उस काम को लेकर तब तक सकारात्मक नहीं हो सकते, जब तक कि आप उस काम को करने की योग्यता नहींे हासिल कर लेते। हां, यह बात जरूर है कि यदि आप किसी कार्य में अयोग्य हैं तो अपने को कमजोर मान निराशा या अवसाद में डूबने की जरूरत नहीं है। राबर्ट ब्राउल्ट ने कहा कि छोटी छोटी बातों में आनन्द खोजना चाहिए, क्योंकि एक दिन ऐसा आएगा जब आप पिछले जीवन के बारे में सोचेगें तो यह पाएंगे कि वह कितनी बड़ी बातें थीं। दुनिया में कोई भी व्यक्ति पूर्ण नहीं होता है। दुनिया का कोई भी कार्य महान नहीं होता, बल्कि महान लोगों द्वारा किए गए कार्य महान बन जाते हैं। कोई कह सकता था कि नर्स होना महत्ती गर्व की बात नहीं है, पर मदर टेरसा के कार्यों ने उन्हें दुनिया के महानतम लोगों की श्रेणी में खड़ा कर दिया। अंग्रेजों को अहिंसा के माध्यम से घुटने टेकने पर मजबूर करने वाली गांधी अपनी युवावस्था में जब पहली बार कोर्ट में सूट-बूट पहनकर खड़े हुए तो उनके पैर कांपने लगे, जज के सामने उनकी आवाज तक नहीं निकली और वे इतना डर गए कि कोर्ट से भाग निकले। बाद में उन्होंने खुद को इस तरह निखारा कि करोड़ों लोगों के दिलों पर राज किया। सफलता के शिखर पर पहुँचे व्यक्तियों के उदाहरण से भी यह बात स्पष्ट होती है कि जिन कार्यों में उन्होंने हाथ डाला, उन्हें विश्वास था कि उन्हें पूरा करने में वे सक्षम हैं और इसके लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग उन्होंने किया। जीवन की समझ होना बेहद जरूरी है। उसके साथ कैरेक्टर और माध्यम की समझ भी उतनी ही जरूरी है। 


चीजों को सही परिप्रेक्ष्य में आंकना और सामथ्र्य व परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जीवन जीना ही सकारात्मकता है। यदि परिस्थितियां हमारे हित में नहीं है तो उन्हें अपने हित में करने के लिए जूझना। दुनिया में ऐसा कोई कार्य नहीं है, जिसे इंसान न कर सके। दिल में कामों के प्रति जुनून और लगन होनी चाहिए। गोएथ ने कहा कि सोचना आसान होता है। कर्म करना कठिन होता है। लेकिन दुनिया में सबसे कठिन कार्य अपनी सोच के अनुसार काम करना होता है। सकारात्मकता आत्मविश्वास से ही उपजती है और उसमें इस बात का भी बोध होता है कि दुनिया बहुत महान है और यहां विविधताओं और योग्यताओं का भंडार है। जितनी ज्यादा चाह है, उससे ज्यादा मेहनत करने की क्षमता ही हमें सकारात्मक बना सकती है। इसी सन्दर्भ में विलियम ए. वार्ड ने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों से कुछ व्यक्ति टूट जाते हैं, जबकि कुछ अन्य व्यक्ति रिकार्ड तोड़ते हैं। हिन्दू धर्म ग्रंथों की मानें तो भगीरथ नाम के एक इंसान ने कठोर तपस्या के माध्यम से गंगा को पृथ्वी पर आने के लिए मजबूर कर दिया था। सच है कि आपके द्वारा किया गया कोई कार्य फल न दे, यह नामुमकिन है। सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि आप काम को कैसे करते हैं। माना कि आप बहुत अच्छे ड्राइवर हैं, पर क्या आप आंख बंद करके गाड़ी चला सकते हैं। जीवन भी ऐसा ही है- गाड़ी चलाने जैसा, कभी तेज चलता है तो कभी धीरे, कभी क्लच पकड़ना पड़ता है तो कभी गियर बदलना पड़ता है। कभी गाड़ी ऊबड़-खाबड़ रास्तों से गुजरती है तो कभी बंद पड़ जाती है और उसे दुरुस्त करने के लिए गैराज भेजना होता है। बुद्ध ने कहा कि अंतिम सत्य कुछ नहीं, कुछ भी नहीं है, जो अजर-अमर हो। कुछ भी नहीं, जो बदला न जा सके। एक महान विद्वान ने कहा था कि जब हम स्वार्थ से उठकर अपने समय को देखते हुए दूसरों के लिए कुछ करने को तैयार होते हैं तो हम सकारात्मक हो जाते हैं। महात्मा गांधी ने कहा कि जब आप दुखी हों तो अपने से नीचे देखो और फिर सोचो कि आप सुखी हो या दुखी। यहां देखने का नजरिया महत्वपूर्ण होगा। नीचे देखते समय अपनी सुविधाओं को देखो और ऊपर देखते हुए उनके लिए किए गए श्रम को समझने का प्रयास करो। ऊर्जा एवं सकारात्मकता से समृद्ध होकर आप जीवन को आनंदित बना सकते हैं। समाज और राष्ट्र के लिए भी ज्यादा उपयोगी साबित हो सकते है। सदा उत्साहित रहकर खुद को ऊर्जा से भरपूर रखें, इससे आपके व्यक्तित्व को नई पहचान मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढेगा, जीवन में सफलता की सीढ़ियों पर बहुत जल्दी आप आरोहण कर सकेंगे।



liveaaryaavart dot com

(ललित गर्ग)
ई-253, सरस्वती कंुज अपार्टमेंट
25 आई॰ पी॰ एक्सटेंशन, पटपड़गंज, दिल्ली-92
फोनः 22727486, 9811051133

मधुबनी : कौशल विकास मिशन कार्यक्रम यहां फ्लौप दिखता है।

0
0
kaushal-vikas-andhrathadi
अंधराठाढ़ी/मधुबनी ( मोo आलम अंसारी) अंधराठाढी कौशल विकास मिशन कार्यक्रम यहां फ्लौप दिखता है। राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र में कुशल युवा कार्यक्रम अर्न्तगत युवाओ को कैरियर उपयोगी कोर्से कराने के लिए एनजीओ को अधिकृत किया है। यहां जन कल्याण एवं युवा विकास संस्थान कार्यक्रम के संचालक है। कौशल विकास योजना में तीन तरह के प्रशिक्षण देना है। सर्टीफिकेट इन कोमनीकेशन इनफोरमेशन टेकनोलौजी एवं सोफ्ट स्कील  है। स्थानीय लोगो का आरोप है कि कौशल युवा कार्यक्रम संचालन के लिये केन्द्र मानक माप दंड पूरी नहीं करता है।बैठने की समुचित व्यवस्था, खेल का मैदान तंग कोठरी अनुभवी शिक्षको की कमी समेत पेयजल शैचालय उपकर की असुविधा है। जवकि  कौशल विकास मिशन के संचालक प्रवीण सिंह के मुताविक नियमित रूप से चार वर्ग कक्ष संचालित होता है। प्रत्येक माह के पहली तारीक को नया बैच प्रारंभ होता है। सभी तीनो वियो के लिये अनुभवी शिक्षक भी तैनात है।

मधुबनी : असुविधाओं के बीच लग रहा है लदनिया का हाट

0
0
ladaniyan-haat-madhubani
लदनिया (मधुबनी ),विभागीय लालफिताशाही एवं सरकारी उदासीनता के कारण लदनिया प्रखंड मुख्यालय के हाट का अस्तित्व बचना मुश्किल हो गया है।सप्ताह के दो दिन सोमवार और शुक्रवार को हाट का समय निर्धारित है। यही वो हाट है जिसका वार्षिक राजस्व एक लाख 82 हजार है।लेकिन यहां सामान खरीदने और बेचने की समस्या आम है ।परिसर स्थित यात्री शेड व बिक्री शेड का लाभ आम राहगिरों एंव व्यापारीयों को नसीब नहीं है।हाट परिसर में पेयजल एंव शौचालय का व्यवस्था नही है ।हाट परिसर तक आने जाने का रास्ता भी नही है।वर्तमान हाट परिसर से होकर ही बाजार का विकास हुआ पानी जमा होता था ।पंचायत समिति सदस्य राम कुमार यादव ने बताया कीं ये हाट सरकार को राजस्व के रूप प्रत्येक वर्ष लाख दो लाख रूप ये का वशुली करता है परन्तु अंचल अधिकारी व सरकार ने कभी उक्त हाट के उद्धार का परियास नही किया ।कारण मरमाहक लोग आन्दोलन का मन बना रहा है

गुर्जर ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

0
0
sunder-gurjer-won-gold
लंदन, 15 जुलाई, भाला फेंक खिलाड़ी सुंदर सिंह गुर्जर ने यहां 2017 आईपीसी पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को पहला पदक दिलाया। पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झझारिया की गैरमौजूदगी में सुंदर ने 60 . 36 मीटर के निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ सोने का तमगा अपने नाम किया और विश्व चैंपियन बने। सुंदर रियो 2016 में तकनीकी कारणों से डिस्क्वालीफाई हो गए थे। स्पर्धा के बाद सुंदर ने कहा, ‘‘रियो के बाद मैं काफी निराश था क्योंकि मैंने कड़ी मेहनत की थी लेकिन प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाया। इसके बाद मेरा मनोबल गिर गया था लेकिन प्रतियोगिता में इस तरह की वापसी से मैं काफी खुश हूं। मैंने विश्व चैंपियनशिप के लिए भी कड़ी मेहनत की थी लेकिन उतनी नहीं जितनी मैंने रियो के लिए की थी।’’ भाला फेंक एफ48 स्पर्धा में 18 साल के रिंकू ने भी प्रभावी प्रदर्शन किया। रोहतक का यह खिलाड़ी रियो में पांचवें स्थान पर रहा था लेकिन यहां उन्होंने पैरालंपिक के अपने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में सुधार करते हुए 55 .12 मीटर के साथ चौथा स्थान हासिल किया और मामूली अंतर से भारत के लिए एक और पदक जीतने से चूक गया। पुरुष एफ57 गोला फेंक स्पर्धा में वीरेंद्र धनखड़ ने 13 .62 मीटर के साथ चौथा स्थान हासिल किया।

बीसीसीआई ने आईपीएल सेवा प्रदाता के रूप में आईएमजी को बरकरार रखा

0
0
bcci-continue-ipl-with-img
नयी दिल्ली, 15 जुलाई, बीसीसीआई ने 2018 से इंडियन प्रीमियर लीग के अगले पांच चरण के लिए इंटरनेशनल मैनेजमेंट ग्रुप :आईएमजी: की सेवाएं बरकरार रखने का फैसला किया है। आईएमजी लंबे समय से आईपीएल को सेवाएं दे रहा है। पता चला है कि बीसीसीआई कंपनी को लगभग 167 . 5 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा। इस फैसले को प्रशासकों की समिति :सीओए: से भी हरी झंडी मिल गई है जो आज यहां बैठक कर बीसीसीआई के सहायक स्टाफ के अनुबंधों पर चर्चा करेगी।


भारत में सांप्रदायिक हमले परोक्ष रूप से पहुंचा सकते हैं अलकायदा को फायदा

0
0
al-kayda-can-camunal-harm-in-india
वाशिंगटन , 15 जुलाई, अमेरिका की एक वरिष्ठ थिंक टैंक ने कहा है कि आतंकवादी संगठन अलकायदा भारतीय उपमहाद्वीप में अपना प्रभाव दोबारा बनाने की कोशिश कर रहा है और भारत में बढ़ रहे साम्प्रदायिक हमले आतंकवादी संगठन की मुहिम को फायदा पहुंच सकते हैं। अमेरिकन इंटरप्राइज इंस्टीट्यूट की शोद्यार्थी कैथरीन जिमरमैन ने आतंकवाद और खुफिया जानकारी पर गृह सुरक्षा उपसमिति के समक्ष कांग्रेस की सुनवाई पर अलकायदा के खतरे को लेकर यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘भारत में बढ़ते साप्रदायिक हमले अलकायदा को फायदा पहुंचा सकते हैं।’’ जिमरमैन ने कहा, ‘‘आईएसआईएस के प्रभाव में आने के बाद अलकायदा ने मगरेब और सालेह में खुद को दोबारा संगठित किया और ऐसा प्रतीत होता है कि यह पंजाब के रास्ते भारतीय उपमहाद्वीप में अपनी पैठ दोबारा बनाने की कोशिश कर रहा है।’’ उन्होंने कहा कि आतंकवादी संगठन के सरगना अब अफगानिस्तान और पाकिस्तान पर ज्यादा ध्यान केन्द्रित नहीं कर रहे । अलकायदा के कट्टर आंतकवादी आजकल सीरिया, यमन , अफगानिस्तान, पाकिस्तान और इससे भी आगे तक हैं। एक प्रश्न के उत्तर में कैथरीन ने कहा भारतीय उपमहाद्वीप में स्थिति पर करीब से नजर रखना बेहद जरूरी है। वहीं रैंड फाउंडेशन से सेथ जोन्स ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इसमें कोई प्रश्न ही नहीं है। अगर आप अलकायदा से जुडे संगठनों के भारत में बढ़ते हमले और बांग्लादेश में आईएस के हमलों को देखें तो यह चिंता की बात है।’’ उन्होंने कहा कि अलकायदा कोर यकीनन कमजोर हुआ है।

तेजस्वी नहीं देंगे इस्तीफा : लालू

0
0
पटना 14 जुलाई, बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन के प्रमुख घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के इस्तीफे को लेकर मचे घमासान के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आज केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी को उचित कारण नहीं मानते हुये स्पष्ट कर दिया कि उप मुख्यमंत्री इस्तीफा नहीं देंगे। श्री यादव ने चारा घोटाला मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में पेशी के बाद रांची से पटना लौटकर राजद के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही तीसरे घटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री के साथ अपने 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर बैठक की। बैठक के बाद राजद अध्यक्ष ने कहा, “उप मुख्यमंत्री के खिलाफ सीबीआई की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी उनके इस्तीफा देने का वाजिब कारण नहीं है। प्राथमिकी दर्ज होने से भर से कोई इस्तीफा नहीं देता है इसलिए वह इस्तीफा नहीं देंगे। राजद विधानमंडल दल की बैठक में जो तय किया गया है हम उस पर कायम हैं।” राजद अध्यक्ष ने केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार पर बिहार की महागठबंधन सरकार को गिराने का आरोप लगाते हुये कहा कि महागठबंधन अटूट है। उनमें और मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के बीच कोई दूरी नहीं। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से महागठबंधन तोड़ने का प्रयास नहीं किया जाएगा। श्री यादव ने कहा, “हमारी संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक है। इसके बारे में मुख्यमंत्री श्री कुमार को भी पता है। मुझ पर और तेजस्वी पर जो आरोप लगे हैं उनके बारे में मैं सफाई दे चुका हूं, अब और किसी के सामने सफाई देने की जरूरत नहीं है। लेकिन हां, प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई बुलायेगी तो अब वहीं सफाई दूंगा। राजद अध्यक्ष ने राज्य के सियासी घमासान को शांत करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की श्री यादव और श्री कुमार से फोन पर हुई बातचीत की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुये कहा कि श्रीमती गांधी से उनकी कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि समान विचारधारा वाले दलों को एक मंच पर लाने और देश से भाजपा का सफाया करने के लिए 27 अगस्त को प्रस्तावित राजद की रैली हर हाल में होगी। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा को बिहार में घुसने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि वह भाजपा की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि रेलवे के दो होटलों के लीज आवंटन में अनियमितता के आरोप में राजद अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पटना स्थित आवास पर सीबीआई की ओर से हाल ही में की गई छापेमारी और उप मुख्यमंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद से भाजपा श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के इस्तीफे की लगातार मांग कर रही है। वहीं, राजद विधानमंडल दल की बैठक कर उप मुख्यमंत्री के किसी भी हालत में इस्तीफा नहीं देने का निर्णय सुना चुका है जबकि प्रमुख घटक जदयू विधानमंडल दल, जिलाध्यक्षों तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की बैठक कर श्री यादव से जनता के बीच जाकर उनपर लगे आरोपों का तथ्यपरक जवाब देने की मांग कर रहा है। 

अमेरिकी हमले में आईएसआईएस की अफगान शाखा का नेता मारा गया

0
0
isis-afghan-commander-killed
वाशिंगटन, 15 जुलाई, अमेरिकी बलों ने अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में आतंकी समूह आईएसआईएस के मुख्यालय पर किए गए एक हमले में उसकी अफगान शाखा के प्रमुख को मार गिराया। पेंटागन ने बताया कि इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया - खोरासन प्रांत :आईएसआईएस-के: के अमीर अबु सैयद की मौत के साथ एक साल में तीसरी बार ऐसा हुआ है जब आतंकी समूह की अफगान शाखा ने अपना नेता खोया है। पेंटागन की प्रवक्ता डैना व्हाइट ने कहा, ‘‘अमेरिकी बलों ने 11 जुलाई को कुनार प्रांत में समूह के मुख्यालय पर किए गए एक हमले में स्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया - खोरासन प्रांत :आईएसआईएस-के: के अमीर अबु सैयद को मार गिराया।’’ उन्होंने बताया कि हमले में आईएसआईएस-के दूसरे सदस्य भी मारे गए और इससे अफगानिस्तान में आतंकी समूह की मौजूदगी बढ़ाने की योजनाओं को काफी धक्का पहुंचेगा। आईएसआईएस नेताओं ने अप्रैल के आखिर में अबु सैयद को समूह का नेतृत्व करने के लिए चुना था। डैना ने कहा, ‘‘नांगरहार से लड़ाकों को खदेड़ने और आईएसआईएस को यह संदेश देने के लिए कि अफगानिस्तान में उनके लड़ाकों के लिए कोई पनाह नहीं है, अमेरिकी बलों ने इस साल मार्च की शुरूआत में आईएसआईएस-के के खिलाफ एक अभियान शुरू किया था।’’ अफगानिस्तान में अमेरिकी बलों का नेतृत्व कर रहे जनरल जॉन निकलसन ने कहा, ‘‘हम तब तक ऐसा करते रहेंगे, जब तक उनका अंत नहीं हो जाता। अफगानिस्तान में आईएसआईएस को कोई सुरक्षित पनाह नहीं मिलेगी।’’

‘रक्षा व्यापार को लेकर भारत, अमेरिका की नौकशाही के बीच अच्छा समन्वय नहीं ’

0
0

india-usa-arms-deal-relation
न्यूयॉर्क, 15 जुलाई, अमेरिका के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच रक्षा संबंध का मार्ग बेहद सकारात्मक है लेकिन रक्षा व्यापार के मुद्दे पर दोनों देशों के नौकरशाहों के बीच अच्छा समन्वय नहीं है। दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के लिए उप सहायक रक्षा मंत्री कारा एबरक्रोम्बी ने कहा कि भारत और अमेरिका को यह सुनिश्चित करने के लिए एक साथ काम करने की जरूरत है कि कही अधिग्रहण नीतियां भारत के हितों को देखते हुए अमेरिकी कंपनियों को गलत तरह से अयोग्य न ठहरा दें। एबरक्रोम्बी ने कहा कि भारत अमेरिका रक्षा संबंध का मार्ग बेहद सकारात्मक है और दोनों देशों की रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में जो क्षमता है उन्होंने अभी उसकी बस शुरूआत ही की है और बहुत काम किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा, ‘‘ जैसा कि लगता है कि इसमें अनेक बाधाएं होंगी, लेकिन हमें अपनी पीठ थपथपानी होगी कि हमने वास्तव में कितना अच्छा काम किया है।’’ उन्होंने फिक्की-आईफा ग्लोबल बिजनेस फोरम में कल कहा, ‘‘ हमने विशाल प्रगति की है, हमने इस संबंध :रक्षा और सुरक्षा: की जो क्षमता है अभी केवल उसकी शुरूआत भर की है। भारत और अमेरिका के बीच सामरिक साझेदारी का काफी व्यापक आधार है और यह हमारे साझा मूल्यों पर आधारित है। एबरक्रोम्बी ने कहा कि भारत स्वाभाविक रूप से यह सोचता है कि एक खरीददार के तौर पर उसको नियम निर्धारित करने का हक है लेकिन यह सोच अमेरिकी निर्यात नियम से ‘‘मूलरूप’’ से अलग है। इस लिए हम इस पर सावधानी से काम कर रहे हैं।

अमेरिकी संसद ने पाकिस्तान को रक्षा के क्षेत्र में वित्त पोषण दिए जाने पर शर्तें लगाई

0
0
usa-impose-terms-on-pakistan
वाशिंगटन, 15 जुलाई, अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने पाकिस्तान को रक्षा वित्त उपलब्ध कराए जाने की शर्तों को और कड़ा बनाने के लिए तीन विधायी संशोधनों पर वोट किया है जिसमें यह शर्त रखी गई है कि वित्तीय मदद दिए जाने से पहले पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में संतोषजनक प्रगति दिखानी होगी। ये शर्तें आतंकवाद को पाकिस्तान के समर्थन से संबंधित है जिसे लेकर पहले भी कई शीर्ष अमेरिकी अधिकारी और सांसद लगातार चिंता जताते रहे हैं। 651 अरब डॉलर वाले नेशनल डिफेंस अथॉराइजेशन एक्ट :एनडीएए: 2018 में सभी तीन विधायी संशोधनों को कांग्रेस के निचली सदन ने कल ध्वनिमत से पारित कर दिया। सदन ने 81 के मुकाबले 344 मतों से इसे पारित कर दिया। सदन में पारित इस विधेयक से रक्षा मंत्री को पाकिस्तान को वित्त पोषण दिए जाने से पहले यह प्रमाणित करना होगा कि पाकिस्तान ग्राउंड्स लाइंस ऑफ कम्यूनिकेशन :जीएलओसी: पर सुरक्षा बनाए रख रहा है। जीएलओसी सैन्य इकाइयों को आपूर्ति मार्ग से जोड़ना वाला और सैन्य साजो-सामान के परिवहन का रास्ता है। रक्षा मंत्री को यह भी प्रमाणित करना होगा कि पाकिस्तान हक्कानी नेटवर्क को उत्तर वजीरिस्तान को पनाहगाह बनाने से रोकने की प्रतिबद्धता दिखा रहा है और पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर हक्कानी नेटवर्क समेत आतंकवादियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने में अफगानिस्तान सरकार के साथ सक्रिय तौर पर सहयोग कर रहा है। तीन में से दो संशोधन कांग्रेस सदस्य डाना रोहराबेकर और एक संशोधन टेड पोए ने पेश किया। सदन द्वारा पारित पो के एक संशोधन में इस बात का प्रस्ताव रखा गया है कि जब तक रक्षा मंत्री यह पुष्टि ना कर सकें कि पाकिस्तान अमेरिका द्वारा घोषित किसी भी आतंकवादी को सैन्य, वित्तीय मदद या साजोसामान उपलब्ध नहीं करा रहा तब तक पाकिस्तान को दिए जाने वाली वित्तीय मदद रोक कर रखी जाए। रोहराबेकर के एक संशोधन में कहा गया है कि शकील अफ्रीदी एक अंतरराष्ट्रीय हीरो है और पाकिस्तान सरकार को इसे तुरंत जेल से रिहा कर देना चाहिए। अफ्रीदी ने एबटाबाद में ओसामा बिन लादेन की मौजूदगी का पता लगाने में अमेरिका की मदद की थी।

कश्मीर के त्राल में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए : पुलिस

0
0
two-militant-killed-in-tral-kashmir
श्रीनगर, 15 जुलाई, दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच आज मुठभेड़ हुई और माना जा रहा है कि इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के शव अभी बरामद नहीं हुए हैं और गोलीबारी अभी जारी है। उन्होंने बताया कि यहां से 36 किलोमीटर दूर त्राल के सतूरा वन क्षेत्र में कुछ आतंकवादियों के होने की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने वहां एक तलाशी अभियान शुरू किया जिसके बाद आतंकवादियों के गोलीबारी करने के कारण मुठभेड़ शुरू हो गई।


दरभंगा में वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद

0
0
heavy-alcohal-recoverd-darbhanga
दरभंगा 15 जुलाई, बिहार में दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र से पुलिस ने आज एक संदिग्ध वाहन से 33 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रूकने का इशारा किया लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने की बजाए उसकी गति बढ़ा दी और भागने लगा। इसके बाद पुलिस की टीम ने उक्त वाहन का पीछा किया लेकिन कुछ दूरी जाने के बाद चालक संदिग्ध गाड़ी को छोड़ कर फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने जब संदिग्ध वाहन की तलाशी ली तो 33 कार्टन विदेशी शराब जब्त की गयी। इनमें 750 मिलीलीटर के सात कार्टन, 375 मिलीलीटर के पांच कार्टन और 180 मिलीलीटर के 21 कार्टन शामिल है जो रॉयल स्टैग ब्रांड के हैं। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए वाहन के बाहरी हिस्से में एक निजी दूरसंचार कंपनी की होर्डिंग लगा रखी थी। साथ ही तस्करों ने वाहन के ऊपरी हिस्से में उसी कंपनी होर्डिंग भर रखी थी। 


वैशाली में अधिवक्ता की पीट-पीट कर हत्या

0
0
lawyer-killed-in-hajipur
हाजीपुर 15 जुलाई, बिहार में वैशाली जिले के हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव में आज दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने एक वकील की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हाजीपुर के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी और पेशे से अधिवक्ता राजीव कुमार शर्मा ( 40 वर्ष) कुछ दिन पूर्व दिग्घी गांव में जमीन खरीदी थी। अधिवक्ता आज सुबह अपनी जमीन देखने दिग्घी गांव गये थे तभी अज्ञात हमलावारों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता की कुछ देर बाद ही मौत हो गयी। इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता आक्रोशित हो गये और शहर के अतिव्यस्तम गांधी चौक के समीप शव को रखकर यातायात को जाम कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम को खत्म कराया । शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है । 

सोना 190 रुपये चमका, चाँदी ने लगाई 550 रुपये की छलाँग

0
0
gold-silver-ups
नयी दिल्ली 15 जुलाई, वैश्विक स्तर दोनों कीमती धातुओं में सप्ताहांत पर बड़ी तेजी के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 190 रुपये की छलाँग लगाते हुये 29,050 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। चाँदी भी 550 रुपये चमककर 38,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। दोनों कीमती धातुओं में शुक्रवार को इतनी ही गिरावट रही थी। शुक्रवार को अमेरिका में कमजोर आर्थिक आँकड़े आने के अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चाँदी में जबरदस्त तेज देखी गयी जिसका असर आज घरेलू सर्राफा बाजारों पर दिखा। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सप्ताहांत पर सोना एक प्रतिशत यानी 12.10 डॉलर चढ़कर 1,229.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। अमेरिकी सोना वायदा भी 10.70 डॉलर की मजबूती के साथ 1,228 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में उपभोक्ता महँगाई और खुदरा बिक्री के कमजोर आँकड़े आने से अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आगामी बैठक में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद घटी है। इससे सोने को बल मिला है। वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर चाँदी हाजिर में 1.79 प्रतिशत यानी 0.28 औंस की तेजी रही और यह 15.96 डॉलर प्रति औंस पर रही।

घर लौटकर खुश है प्रियंका चोपड़ा

0
0
priyanka-happy-to-return-home
मुंबई,14 जुलाई, बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा घर लौटकर बेहद खुश हैं। प्रियंका गुरुवार को भारत लौटीं हैं। प्रियंका ने अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको'से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। अपनी हॉलीवुड परियोजनाओं के सिलसिले में वह अक्सर अमेरिका में रहती हैं। प्रियंका ने ट्वीट किया,“यह कभी पुराना नहीं होता..घर पर होना..मुंबई की बारिश। भीड़-भाड़ में खूबसूरती..अपने शहर लौटकर खुश हूं..'मुंबईकर'। ” प्रियंका टॉड स्ट्रॉस-शूलसन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'इजन्ट इट रोमांटिक'में रिबेल विल्सन, लियाम हैम्सवर्थ के साथ नजर आएंगी। वह जिम पार्सन्स अभिनीत फिल्म 'ए किड लाइक जेक'में भी नजर आएंगी।

महबूबा ने राजनाथ से मुलाकात की, कश्मीर के हालात पर चर्चा हुई

0
0
mahbooba-mufti-meets-rajnath-singh
नयी दिल्ली 15 जुलाई, जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर राज्य में कानून-व्यवस्था और अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के बारे में चर्चा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुलाकात लगभग आधे घंटे तक चली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को बताया कि कश्मीर घाटी में शांति बनाए रखने की खातिर क्या-क्या कदम उठाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में चर्चा हुई। सोमवार को अनंतनाग जिले में पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं पर आतंकी हमला हुआ था जिसमें सात यात्री मारे गए थे। जम्मू-कश्मीर में आतंकरोधी अभियानों में शामिल सुरक्षा एजेंसियों से कहा गया है कि वे सुरक्षा योजनाओं को पूरी ताकत और ऊर्जा के साथ लागू करें। अब तक 1.86 लाख से अधिक श्रद्धालु हिमालय में स्थित पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।


प्रो कबड्डी लीग की ईनामी राशि आठ करोड़

0
0
pro-kabaddi-prize-8-crore
मुंबई, 15 जुलाई, देश में कबड्डी की बढ़ती लोकप्रियता का असर अब दिखने लगा है जहां 28 जुलाई से शुरू होने जा रही प्रो कबड्डी लीग के पांचवें संस्करण के लिये इस बार ईनामी राशि में बंपर बढ़ोतरी की गयी है जो पिछले सत्र के दो करोड़ की तुलना में अब आठ करोड़ रूपये हो गयी है। कबड्डी लीग के चाैथे संस्करण में जहां टूर्नामेंट की ईनामी राशि दो करोड़ रूपये थी उसमें इस वर्ष पांचवें सत्र के लिये सीधे छह करोड़ रूपये बढ़ाते हुये आठ करोड़ रूपये कर दिया गया है। लीग का पांचवां संस्करण 28 जुलाई से हैदराबाद में शुरू होगा। चीनी मोबाइल कंपनी वीवो कबड्डी लीग की मुख्य प्रायोजक है जिसने गत मई में ही अगले पांच वर्षाें के लिये लीग के साथ करार किया है जो करीब 300 करोड़ रूपये का है। कबड्डी लीग में इस बार 12 टीमें उतरेंगी जो 138 मैच खेलेंगी। विजेता टीम को तीन करोड़ रूपये की ईनामी राशि मिलेगी जबकि उपविजेता टीम को एक करोड़ 80 लाख रूपये का ईनाम मिलेगा। वहीं तीसरे पायदान पर रहने वाली टीम को एक करोड़ 20 लाख रूपये का ईनाम मिलेगा। चौथे पायदान पर रहने वाली टीम को 80 लाख रूपये जबकि पांचवें और छठे पायदान की टीमों को 35-35 लाख रूपये का ईनाम मिलेगा। लीग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के ईनाम में भी इस बार इजाफा किया गया है जिसे अब 15 लाख रूपये कर दिया गया है। गत सत्र यह ईनाम अनुप कुमार और मंजीत चिल्लर को दिया गया था। अन्य व्यक्तिगत पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ रेडर को 10 लाख रूपये, सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर को 10 लाख और सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी को आठ लाख रूपये का ईनाम मिलेगा। सर्वश्रेष्ठ महिला और पुरूष रेफरी को साढ़े तीन लाख रूपये के व्यक्तिगत नगद पुरस्कार मिलेंगे।

Viewing all 73727 articles
Browse latest View live




Latest Images