Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

झारखंड : मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, कई घायल

$
0
0
jharkhand map

झारखंड के गुमला जिले के जंगल में मंगलवार तड़के पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक नक्सलवादी मारा गया और कई अन्य घायल हुए हैं। यह जानकारी पुलिस ने दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "मुठभेड़ में एक नक्सलवादी मारा गया और कई अन्य गोलियां लगने से घायल हो गए। हम शव बरामद करने का प्रयास कर रहे हैं। हमने मौके से एक इंसास राइफल और जिंदा कारतूस बरामद कर लिया है।"

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार तड़के रांची से करीब 110 किलोमीटर आगे घुमला जिले के एक जंगल में छापा मारा और करीब 15 नक्सलियों को घेर लिया।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>