Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

राजनाथ सिंह ने पिछली गलतियों के लिए मुसलमानों से माफी मांगी

$
0
0
लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही भाजपा अब मुसलमानों को साथ लेने की तमाम कोशिशों में जुट गई है। मुसलमानों को लुभाने के क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मंगलवार को मुस्लिम समाज से पूर्व में हुई किसी भी भूल के लिए माफी मांगी है। इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने धर्म के आधार पर देश के विभाजन से लेकर मुसलमानों की खस्ता हालत के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

मुस्लिम नेताओं की उपस्थिति में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर हमसे कभी कोई गलती हुई हो तो हमें माफ करें। राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा वैसी पार्टी नहीं है, जैसा उसे बताया जा रहा है। राजनाथ के इस बयान में चाहे गुजरात दंगों का नाम न आया हो, मगर उनका इशारा समझना मुश्किल नहीं था। राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के चलते गुजरात दंगों के लिए मोदी को बदनाम किया जाता है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>