Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (27 फरवरी )

$
0
0
संकट घड़ी में साथ देती है 108-नामदेव

  • ग्रामीणों को बताया कैसे करें फर्सट एड

sehore news
सीहोर। पूरे प्रदेश भर में जारी 108 की सेवा अब परिचय की मोहताज नही है। हर संकट की घड़ी में आपातकालीन वाहन सेवा 108 लोगों की सेवा में पहुंच जाती है। उक्त विचार ग्राम पाटन में स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी देते हुए ग्राम के सचिव राजकुमार नामदेव ने यहां पर मौजूद ग्रामीणों को बताए। कार्यक्रम के दौरान 108 के जिला अधिकारी अजय मिश्रा ने ग्रामीणों को एंबुलेंस 108 के महत्व के बारे में बताते हुए आपातकाल में उसके उपयोग की जानकारी दी। गंभीर चोट व हाथ-पैरों के फै्रक्चर आदि की स्थिति में घायल को एंबुलेंस में चिकित्सालय ले जाने तक दी जाने वाली प्राथमिक उपचार के बारे में बताया। ग्राम के समाजसेवी जगदीश वर्मा ने इस दौरान जहां ग्रामीणों को एंबुलेंस के 24 घंटों मु त उपलब्ध होने की जानकारी दी गई। वहीं आपातकालीन स्थिति में मरीज को प्राथमिक उपचार देने की सहायता के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉक्टर मनीष सोनी और पायलेट अजब सिंह, राम सिंह मंडलोई, कैलाश मंडलोई, अमर सिंह पटेल, जितेन्द्र, कमलेश, सुरेश दांगी, गिरवर वर्मा और सुनील पंडित शामिल थे।  

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>