पूर्व थलसेना अध्यक्ष रिटायर्ड जनरल वीके सिंह आज बीजेपी में शामिल होंगे। वीके सिंह के साथ 100 से अधिक पूर्व सैन्य अफसर और जवान भी बीजेपी में शामिल होंगे। वीके सिंह का कहना है कि बीजेपी राष्ट्र हितकारी पार्टी है और एक सैनिक के नाते 42 साल तक देश की रक्षा करने के बाद अब वह इस पार्टी के जरिये देश की सेवा करना चाहते हैं।
वीके सिंह ने इससे पहले हरियाणा में नरेंद्र मोदी की रैली में उनके साथ मंच साझा किया था, तभी से उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। सेना प्रमुख के पद पर रहने के दौरान आयु के मुद्दे पर जनरल वीके सिंह की सरकार के साथ लंबी लड़ाई चली थी।