Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने चेतावनी दी

$
0
0
यूक्रेन के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर टर्किनोव ने कहा कि उन्होंने देश की सेना को युद्ध के लिए सतर्क कर दिया है और चेतावनी दी है कि देश में किसी भी सैन्य हस्तक्षेप का परिणाम युद्ध होगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यूक्रेन के एक टेलीविजन चैनल पर अलेक्जेंडर ने कहा कि उन्होंने परमाणु ऊर्जा संयंत्रों, एयरपोर्ट और अन्य सामरिक बुनियादी ढांचों पर भी सुरक्षा पुख्ता करने के आदेश दिए हैं।

रूसी संसद द्वारा राष्ट्रपति पुतिन को यूक्रेन में रूसी हितों के लिए सेना का प्रयोग करने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के कुछ घंटों बाद देर रात की गई घोषणा में अलेक्जेंडर ने कहा कि रूस को कोई भी आक्रामक गतिविधि करने को अधिकार नहीं है।

इस बीच यूक्रेन के प्रधानमंत्री अर्सेनी येतसेन्युक ने कहा कि रूसी प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव से फोन पर हुई बातचीत के दौरान उन्होंने रूसी सैनिकों को दक्षिणी क्रीमिया में स्थित बेस में वापस भेजने का आग्रह किया था। अलेक्जेंडर ने कहा कि सैन्य हस्तक्षेप से युद्ध की शुरुआत होगी और रूस और यूक्रेन के बीच सभी संबंधों का अंत हो जाएगा।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>