Image may be NSFW.
Clik here to view.
भारत के युगल विशेषज्ञ टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना सोमवार को जारी एटीपी रैंकिंग मे 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बोपन्ना को चार स्थान का फायदा हुआ है। बोपन्ना ने अपने पाकिस्तानी जोड़ीदार अहसाम उल हक कुरैशी के साथ शनिवार को दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैम्पियनशिप का युगल खिताब जीता था।
Clik here to view.

लिएंडर पेस युगल में भारत के सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी बने हुए हैं। वह 10वें स्थान पर हैं जबकि एक अन्य दिग्गज महेश भूपति छह स्थान के नुकसान के साथ 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पुरुष एकल में सोमदेव देवबर्मन और युकी भाम्बरी क्रमश: 78वें और 146वें क्रम पर बने हुए हैं। महिला युगल में सानिया मिर्जा 11वें स्थान पर कायम हैं।