Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

वरिष्ठ पत्रकार टी. वी. वेंकटाचलम का निधन

$
0
0

pti logo वरिष्ठ पत्रकार टी.वी. वेंकटाचलम का मंगलवार को निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे। उन्होंने अपने जीवन के छह दशक पत्रकारिता के पेशे में गुजारे थे। वेंकटाचलम (85) ने मात्र 19 साल की उम्र में पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) में 30 वर्षो तक काम किया और 79 साल की उम्र तक पत्रकारिता में सक्रिय रहे। पत्रकारिता के पेशे से संन्यास लेते समय वह नेशनल हेराल्ड के प्रधान संपादक थे।

वेंकटाचलम 80 के दशक में कुआलालंपुर में पीटीआई के संवाददाता थे। वह दिल्ली में पीटीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर भी रहे थे। वेंकटाचलम के परिवार में उनके बेटे टी.वी. श्रीराम हैं। श्रीराम भी पेशे से पत्रकार हैं।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>