Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

ममता ने लोगों का भरोसा खोया : कांग्रेस

$
0
0

adhir ranjan choudhary
पश्चिम  बंगाल के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर प्रहार करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख इमामों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से इसलिए समर्थन मांग रही हैं, क्योंकि वह आम लोगों का भरोसा खो चुकी हैं। चौधरी ने एक कार्यक्रम के इतर यहां कहा, "ममता इमामों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से समर्थन इसलिए मांग रही हैं क्योंकि वह आम लोगों का भरोसा खो चुकी हैं।"

गौरतलब है कि सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने लोकसभा चुनाव में तृणमूल के लिए जमीन तैयार करने की बात करते हुए कहा था कि भारत ममता के नेतृत्व में बदलेगा, जबकि सामाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी ने कहा कि ममता ही आदर्श प्रधानमंत्री साबित होंगी। 

साथ ही कोलकाता के टीपू सुल्तान मस्जिद के शाही इमाम सैयद नूर उर रहमान बरकती और दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने भी ममता का समर्थन किया है। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस राज्य में अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही पश्चिम बंगाल में रैली करेंगे।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>