Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

बिहार में मुख्यमंत्री आवास पर 800 लोग गिरफ्तार

$
0
0

nitish kumar
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के सामने बुधवार को कोसी नवनिर्माण संघ के नेतृत्व में कोसी बाढ़ से प्रभावित हुए सैकड़ों लोगों ने पुनर्वास की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने बाद में प्रदर्शन कर रहे 800 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

पटना के पुलिस अधीक्षक (नगर) जयंतकांत ने बताया कि प्रतिबंधित क्षेत्र मुख्यमंत्री आवास के सामने कुछ लोग प्रदर्शन कर रहे थे। पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब वे नहीं माने तो पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा। 

इधर, प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पांच वर्ष पहले कोसी में आई प्रलंयकारी बाढ़ में लाखों लोगों के घर तबाह हुए थे। बेघर हुए लोगों को आवास की सुविधा देने के लिए एक लाख घरों का निर्माण किया जाना है परंतु पांच साल बीत जाने के बाद भी अब तक सिर्फ 12 हजार मकान ही बनाए गए हैं। 

कोसी नवनिर्माण संघ के नवल किशोर ने बताया कि हर साल कोसी में बाढ़ आने से नदी के तेज बहाव में सैकड़ों मकान तबाह होते हैं। इसके लिए पुनर्वास नीति बनाई गई है, लेकिन नीति के तहत पुनर्वास का काम किया नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया। 

उन्होंने कहा कि संघ ने तय किया है कि वह अपनी मांग को लेकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द आवासों का निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की है। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>