Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

महिलाओं को मिले फैसला लेने की आजादी : मोदी

$
0
0

narendra modi tea party
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि महिलाएं भेदभाव की बड़ी समस्या का सामना करती हैं और उन्होंने महिलाओं को अपना कैरियर चुनने और शादी के बारे में फैसला लेने की आजादी दिए जाने का आह्वान किया। यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में आयोजित 'चाय पर चर्चा'में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए देश के विभिन्न हिस्सा में मौजूद महिलाओं से बातचीत करते हुए मोदी ने कहा कि कानूनी पेशे के साथ ही साथ पुलिस में और महिलाएं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, "सबसे बड़ी समस्या भेदभाव है। बेटे के प्रति एक नजरिया और बेटी के प्रति दूसरी तरह का नजरिया अपनाया जाता है। इस भेदभाव को खत्म करने के लिए सामाजिक जागरूता जरूरी है।"मोदी ने कहा कि महिलाओं के मुद्दे पर 'समझौतावादी रुख'नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, "उन्हें जन्म देने की आजादी, शिक्षा प्राप्ति की आजादी, शादी का समय चुनने की आजादी, अपना कैरियर चुनने की आजादी मिलनी चाहिए। परिवार का आकार तय करने के बारे में फैसला लेने की आजादी होनी चाहिए।"

भाजपा नेताओं ने कहा कि देश में कुछ स्थानों पर महिलाएं 'चाय पे चर्चा'के दूसरे हिस्से में भाग ले रही हैं। इसका आयोजन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया जा रहा है। भाजपा ने मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए चाय पे चर्चा कार्यक्रम चलाया है। यह कार्यक्रम मोदी को 'चाय बेचने'वाला कहे जाने के जवाब में आयोजित किए जाने का फैसला लिया गया था। भाजपा नेता और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी बचपन में गुजरात में एक रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में चाय बेचा करते थे।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>