Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

कांग्रेस की दूसरी सूची में पवन बंसल व नगमा

$
0
0

pawan bansal
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, जिसमें चंडीगढ़ से पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल और उत्तर प्रदेश की लखनऊ सीट से रीता बहुगुणा जोशी और मेरठ से फिल्म अभिनेत्री नगमा का नाम है। भ्रष्टाचार निरोधक कानून और अध्यादेश लाकर अपनी भ्रष्टाचार विरोधी छवि बनाने का प्रयास करने वाली केंद्र में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का मामला सामने आने पर रेल मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले बंसल को फिर सांसद बनने का मौका दिया है।

अभिनेता से नेता बने राज बब्बर जो उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से सांसद हैं, उन्हें पार्टी ने इस बार राष्ट्रीय राजधानी से लगते क्षेत्र गाजियाबाद से मैदान में उतारा है। कांग्रेस की दूसरी सूची में 71 नामों की घोषणा की गई है। इसमें 13 उम्मीदवार उत्तर प्रदेश की विभिन्न लोकसभा सीटों के लिए हैं।

घोषित सूची में रीता बहुगुणा जोशी को एक बार फिर से लखनऊ से उम्मीदवार बनाया गया है। 2009 के लोकसभा चुनाव में भी उन्हें कांग्रेस ने यहीं से चुनावी मैदान में उतारा था। मुरादाबाद से इस बार क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन का टिकट काटकर रामपुर नवाब खानदान की बेगम नूरबानो को मैदान में उतारा गया। अभिनेत्री नगमा को कांग्रेस ने मुस्लिम बहुल मेरठ से चुनावी मैदान में उतारा है।  कांग्रेस ने मिजार्पुर लोकसभा सीट से युवा विधायक ललितेशपति त्रिपाठी को टिकट दिया है। वह मिजार्पुर की मडियाहू सीट से विधायक हैं।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>