Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

'आप'को समर्थन पर पुनर्विचार नहीं : संदीप दीक्षित

$
0
0

sandeep dikshit
कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) को दिल्ली में सरकार बनाने के लिए 'मुद्दों पर आधारित समर्थन'की घोषणा की गई है और इस पर पार्टी में पुनर्विचार नहीं हो रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता संदीप दीक्षित ने टाइम्स नाउ से कहा, "आप को मुद्दों पर आधारित समर्थन देने पर कांग्रेस में कोई पुनर्विचार नहीं चल रहा।"

उन्होंने कहा कि 'आप'के घोषणापत्र में जनता से किए गए विकास के वादों के कारण ही कांग्रेस 'आप'को समर्थन दे रही है। उन्होंने आगे कहा, "आप को दिए गए हमारे समर्थन को आप के घोषणापत्र को हमारे समर्थन के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने (आप) कहा है कि सरकार बनाने के सप्ताह भर के अंदर वे शहर में विकास कार्य शुरू कर देंगे।"दीक्षित ने कहा, "अगर ऐसा होता है, तो हम उनके साथ हैं।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली को पिछले 15 वर्षो में एक पारदर्शी सरकार दी। "यदि आप उस स्तर की पारदर्शिता बनाए रखने में सफल रहती है, तो कांग्रेस आप के साथ कार्य करने के लिए तैयार है।"

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>