Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

जेनेट येलेन अमेरिकी फेड की प्रथम महिला अध्यक्ष

$
0
0

janet yellen
अमेरिकी सीनेट ने सोमवार को फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष पद पर जेनेट येलेन के नाम पर मुहर लगा दी। वह बेन बर्नाके का स्थान लेंगी, जिनका कार्यकाल इस माह के अंत में खत्म हो रहा है। वह फेड की पहली महिला अध्यक्ष होंगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सीनेट ने 56-26 वोटों से उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी। रिपब्लिकन पार्टी के 11 सदस्यों ने मतदान में डेमोकेट्रिक पार्टी का साथ दिया। 

येलेन इस समय फेड की उपाध्यक्ष हैं और अमेरिकी केंद्रीय बैंक के 100 वर्षो के इतिहास में पहली महिला अध्यक्ष होंगी। उनका कार्यकाल एक फरवरी से शुरू होगा और चार वर्ष का होगा। इस पद पर उनकी नियुक्ति का प्रस्ताव अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अक्टूबर में किया था और वर्ष 1987 के बाद इस पद पर काम करने वाली वह पहली डेमोक्रेट होंगी। 

येलेन का जन्म 1946 में हुआ था और वह 2010 से ही फेड की उपाध्यक्ष हैं। वर्ष 2008 से ब्याज दरों के शून्य के करीब होने और फेड द्वारा भारी मात्रा में बांड खरीदे जाने की नीतियों को निर्धारण करने में उनकी प्रमुख भूमिका रही है। अपनी हाल की टिप्पणी में येलेन ने बेरोजगारी पर चिंता जताई और फेड की बांड खरीद योजना का पक्ष लिया था। पिछले पांच वर्षो के दौरान फेड ने अर्थव्यवस्था की स्थिति को सुधारने के लिए खरबों डॉलर की रकम बाजार में बांडों की खरीदारी में लगाए हैं। 

राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि येलेन में नेतृत्व क्षमता है और वह बेरोजगारी के दौर में लोगों की कीमत समझती हैं। ब्रुकलिन की निवासी येलेन पहले बर्कले स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र की प्रोफेसर, बिल क्लिंटन की आर्थिक सलाहकार परिषद की अध्यक्ष और सेन फ्रांसिस्को के फेडरल रिजर्व की अध्यक्ष रह चुकी हैं।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>