Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

दुष्कर्म के मामलों में फांसी की सजा गलत : मुलायम

$
0
0

mulayam singh yadav
समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने इस चुनावी मौसम में दुष्कर्म को 'बड़ा गुनाह'न मानते हुए एक बेतुका बयान देकर विकृत मानसिकता वाले युवकों का हौसला बढ़ा दिया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि दुष्कर्म के मामलों में आरोपी को फांसी नहीं होनी चाहिए, लड़कों से कभी-कभार गलती हो जाती है। हाल में मुंबई की एक निचली अदालत द्वारा दुष्कर्म के तीन आरोपियों को फांसी की सजा सुनाए जाने का हवाला देते हुए मुलायम ने मुरादाबाद में चुनावी जनसभा में कहा, "दुष्कर्म के मामलों में क्या फांसी दी जाएगी? लड़के हैं, गलती हो जाती है।"

सपा प्रमुख ने कहा, "सपा अगर केंद्र की सत्ता में आई तो ऐसे कानून को बदलने की कोशिश की जाएगी।"उन्होंने कहा, "कई बार दुष्कर्म की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी जाती है। हम सत्ता में आए तो झूठी रिपोर्ट लिखाने वालों को दंडित करेंगे।"इस दौरान मुलायम ने मुरादाबाद से अपनी पार्टी की उम्मीदवार डा.एच़ टी़ हसन को दबंगई से प्रचार करने की सलाह दी। उन्होंने ने कहा, "हसन साहब, आप डक्टरी के पेशे से संबंध रखते हैं। आप बहुत सीधे हैं। जरा दबंगई से चुनाव प्रचार करिए।"

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>