Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

राहुल गांधी ने अमेठी से पर्चा भरा

$
0
0

rahul nomination
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अमेठी संसदीय सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। राहुल के साथ उनकी मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका वाड्रा और बहनोई राबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। इससे पूर्व राहुल अपना नामांकन दाखिल करने के लिए शनिवार को विशेष विमान से सुल्तानपुर पहुंचे। वहां से वह सपरिवार रोड शो करते हुए 12 बजे अमेठी के गौरीगंज पहुंचे।

प्रियंका गांधी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुमार विश्वास पर तंज कसा और कहा कि अमेठी में मेहमान आए हैं, इसलिए यहां की जनता को उनका स्वागत करना चाहिए। वह यहां पर्यटन के लिए आए हैं, कुछ दिनों में चले जाएंगे। इस दौरान हजारों कार्यकर्ता पहले ही राहुल का इंतजार कर रहे थे। राहुल के काफिले के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी जिन्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। 

राहुल के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने करीब 14 टन गुलाब के फूलों की व्यवस्था की थी, जो उनके रोड शो के दौरान उनके काफिले पर बरसाए गए। राहुल गांधी अमेठी लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुके हैं। तीसरी बार उन्होंने यहां से अपना पर्चा दाखिल किया। अमेठी नेहरू-गांधी परिवार की परम्परागत सीट मानी जाती है।  उल्लेखनीय है कि भाजपा ने अमेठी से स्मृति ईरानी और आम आदमी पार्टी ने कुमार विश्वास को चुनाव मैदान में उतारा है। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>