Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

बिहार में जदयू नेता रेणु के अगवा बेटे की हत्या

$
0
0

dr renu kumari kushwaha
बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड ) की नेता तथा बिहार राज्य महिला आयोग की सदस्य रेणु कुशवाहा के 32 वर्षीय अगवा बेटे विपिन की हत्या कर दी गई। पुलिस हालांकि अब तक उसका शव बरामद नहीं कर सकी है। पुलिस के अनुसार, एक साजिश के तहत विपिन को उसके ही दोस्त पंकज सिंह उर्फ पप्पू ने उसे 13 अप्रैल को रजौली बुलाया था। इसके बाद विपिन घर नहीं लौटा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अपहर्ताओं ने विपिन की पत्नी को फोन कर फिरौती के रूप में 50 लाख रुपये मांगे थे। इसके बाद इस मामले की प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज कराया गया था। 


नवादा के पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों ने शनिवार को बताया कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद उन लोगों ने अपहरण की घटना को स्वीकार करते हुए उसकी हत्या कर देने की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस विपिन के शव को बरामद करने के लिए रजौली जंगल में छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी तक शव को बरामद नहीं किया जा सका है। 



पुलिस ने बताया कि पप्पू से तीन महीने पूर्व ही विपिन की दोस्ती हुई थी। विपिन एमबीए कर अपने पिता के कार्यो में हाथ बंटाता था। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उल्लेखनीय है कि रेणु कुशवाहा पूर्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्य थी और लोकसभा चुनाव के पूर्व जद (यू) का दामन थामा था। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles