Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

हिमाचल प्रदेश की विस्तृत खबर (20 अप्रैल)

$
0
0
रेणूका डैम के लिए अधिकृत की जाने वाली जमीन का सरकार द्वारा उचित मुआवजा दिया जाएगा

नाहन ,20 अप्रैल (विजयेन्दर शर्मा)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भाजपा के उन नेताओ को आगाह किया है जो जिला सिरमौर के लोगों की जमीनों के खरिद फरोखत में लगें हैं। उन्होनें कहा है कि रेणूका डैम के लिए अधिकृत की जाने वाली जमीन का सरकार द्वारा उचित मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से कहा है कि वे अपनी जमीन की किसी भी प्रकार की पॉवर ऑफ ऑटरनी किसी को न दें क्योंकि यहां से कुछ भाजपा नेता इस बारे उन्हें गुमराह करने का प्रयास कर रहें हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पावर ऑफ ऑटरनी पर किसी भी सूरत में अधिकृत की जाने वाली जमीनों का कोई मुआवजा नही दिया जाएगा और अगर ऐसा कुछ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी। शिमला संसदीय क्षेत्र के जिला सिरमौर के पांवटा, सतौण, कफोटा, शिलाई व कई अन्य स्थानों पर चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुऐ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में भाजपा के नेता भूमाफिया, अवैध खनन व ठेकेदारी प्रथा को संरक्षण दे रहें हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार से समझौता नही करेगी तथा सिरमौर जिला की जमीन को किसी भी स्तर पर किसी से लूटने नही देगें। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला के लोग भोले-भाले हैं और भाजपा उन्हें गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में कुछ नेता अभिनेता बन गए हैं जो आज यहां और कल वहां होते है इन नेताओं से उन्हें सर्तक रहने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी सरकार का दवित्य देश में सभी धर्मो की रक्षा करना होता है आज देश में मोदी-मोदी की चर्चा भाजपा के लोग कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री अपने राज्य मे अल्पसंख्यकों की रक्षा तक नही कर पाए वह देश की क्या रक्षा करेगा। उन्होंने कहा कि मोदी गुजरात दंगों के दोषी हैं और रहेगें देश के लोग उन्हें कभी इसके लिए माफ नही करेगें।मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास की चर्चा करते हुऐ कहा कि भाजपा का प्रदेश के विकास में तनिक भी योगदान नही है। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में विकास कार्य कांग्रेस सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि यंहा की वाता नदी के तटियकरण की योजना को जल्दी अम्ल में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि धूमल इस समय बौखलायें हुऐ हैं क्योंकि प्रदेश की राजनीति से उनका अस्तित्व कम होता जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटो पर कांग्रेस प्रत्याशीयों की शानदार जीत होगी। मुख्यमंत्री ने लोगों का आवाह्न किया कि वे भारी मतों से मोहन लाल ब्राक्टा को विजय बनाऐं। उन्होंने कहा कि मोहन लाल ब्राक्टा एक सिधे साधे स्वच्छ छवि वाले ईमानदार नेता हैं जबकि भाजपा के नेता भ्रष्टाचार के आरोपो से घीरे हैं। पांवटा साहिब पंहुचने से पूर्व मंख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का जगह-जगह पंचायतों के लोगों ने फुल मालाऐ पहनाकर बडी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उन्होंने कांग्रेस के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। 

मोहन लाल ब्राक्टा के लिए जनसम्पर्क अभियान जारी 

शिमला,20 अप्रैल (विजयेन्दर शर्मा)। प्रदेश कांग्रेस सचिव हरीश जनारथा ने कांग्रेस प्रत्याशी मोहन लाल ब्राक्टा के लिए जनसम्पर्क अभियान जारी रखते हुए टूटी कंडी, कैंथू , अनाडेल आदी क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया। इस बीच जनारथा ने कांग्रेस पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओ के साथ चुनाव को लेकर बैठके भी आयोजित की और चुनाव की रणनीति तैयार की।कांग्रेस कार्यकताओं के अलाव आम मतदाताओं से जनारथा ने क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए शिमला संसदीय सीट से मोहन लाल ब्राक्टा को विजयी बनाने की भी अपील की । इसके अलाव लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की और वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओ को चुनाव प्रचार में तेजी लाने की भी हीदायत दी गई।  इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मेयर मनोज कुमार, पूर्व मेयर सोहन लाल, पूर्व उप महापौर व पार्षद शशि शेखर चिन्नू, पूर्व डी सी सी अध्यक्ष ओम सूद, पी सी सी मेमबर आन्नद कुमार, टूटीइ कंडी वार्ड की पार्षद लीमा कनचन, पूर्व पार्षद आकाश सूद, पार्षद अर्चना धवन, पूर्व पार्षद कौशलया, आकाश सैनी अध्यक्ष शिमला शहरी कांग्रेस, देवेन्द्र सिंह ठाकुर व इंटेक महासचिव सुनैना शर्मा, लीना शर्मा वरिष्ट जनरल स्केटरी हिमाचल प्रदेश,  अनिता वर्मा, अमर दीप शर्मा, हेमन्त, वीजय सोलंकी, दीवेश, ज्योती, धर्मेन्द्र, कपील, के एस कंवर, रवी, गणेश, राजू, युवा लोकसभा महासचिव विकास कुमार, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अंकुश ठाकुर, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता दिनेश चौपडा, नरेन्द्र ठाकुर, रमन ठाकुर, विपीन जनारथा, भूपेश जनारथा  व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

आज सारा देश नरेंद्र मोदी की तरफ देख रहा

हमीरपुर,20 अप्रैल (विजयेन्दर शर्मा)। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अरूण धूमल ने रविवार को  नादौन विधान सभा क्षेत्र के गांव धनपुर, दोवड़ कलां, चमराल व चढ़ूं  आदि में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज सारा देश नरेंद्र मोदी की तरफ देख रहा है। क्योकि कांग्रेस सरकार ने चाहे वह केंद्र सरकार हो या प्रदेश सरकार,देश को चलाने में विफल रही है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज विदेशों में भारत की साख गिरी है। पड़ोसी देश आंखे दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि आज चाहे रक्ष नीति की बता हो चाहे शिक्षा की, अर्थ व्यवस्था की बात हो और चाहे कानून व्यवस्था की हर क्षेत्र में सरकार नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि मां बेटे के राज में प्रधानमंत्री पद मजाक बन कर रह गया है। अगर प्रदेश की बात करे तो हिमाचल प्रदेश में जब से राजा वीरभद्र के नेतृत्व में सरकार बनी है तब से ही प्रदेश में विकास कार्य बंद पड़े है। केवल बदला बदली, भ्रष्टाचार और झूठे केस बनाने तक सरकार सीमित है। उन्होने कहा कि जनता का ध्यान बांटने के लिए मुख्यमंत्री कभी भी विकास की बात न करते हुए प्रो.धूमल व सांसद अनुराग ठाकुर के विरूद्ध अशोमनीय ब्यानबाजी में लगे है। आज हालत यह है कि  कांगेस भी कांग्रेस का विरोध कर रहे है और लोगों ने मन बना लिया है कि इस बार प्रदेश में चारो सीटें भाजपा की झोली में डल कर नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है। इस अवसर पर विधायक एवं जिलाध्यक्ष विजय अग्रिहोत्री, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर,रमणीक परमार व अजय परमार चांद किशोर आदि मौजूद  रहें।

भाजपा ने हमीरपुर जिला में चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी

हमीरपुर,20 अप्रैल (विजयेन्दर शर्मा)। भाजपा ने हमीरपुर जिला में चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। टीमें घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर रही है। जिला के सभी पांचों मंडलों में मतदान केंद्र स्तर पर युवा वर्ग, महिला वर्ग की टीमें अनुराग ठाकुर के पक्ष में धुआंधार प्रचार में लगी हुई है। हमीरपुर शहर में वार्ड नंबर तीन में जाकर जिला महामंत्री विजय पाल सोहारू के नेतृत्व में प्रचार टीम ने घर-घर जाकर वोट मांगें। जिसमें अनिल सोनी पार्षद, पूर्व पार्षद राम स्वरूप, जोगिंदर छोटा, सुरेंद्र मिंहास एवं गजन राम शर्मा भी शामिल रहे। युवा मोर्चा मंडल हमीरपुर के अध्यक्ष अजय रिंटू की अध्यक्षता में ललीण पंचायत में घर-धर जाकर प्रचार किया। जिसमें पंकज मिंहास, उदय राठौर, जग सिंह ठाकुर, संजीव शर्मा, राजेश व अशोक कटोच शामिल थे। इन्होंने सेर बलौणी,चंगर एवं गलोट आदि गावोंं का दौरा किया। उन्होंने अनुराग ठाकुर द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उधर ग्राम केंद्र डुग्गा के अध्यक्ष कुलदीप पटयिाल एवं पंचायत प्रधान रविंद्र पटियाल की टीम ने मट्टनसिद्ध डुग्गा, पंजाहली, हाटला में चुनाव प्रचार किया। टीम में उधम सिंह, शंभू राम, सतीस पटियाल आदि ने भाग लिया। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में भी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर भाजपा के लोकसभा एवं विधान सभा में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन की अपील की। बड़सर विधान सभा क्षेत्र में जहां कार्यकर्ता घर-घर जाकर वोट मांग रहे है, वहीं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष माया शर्मा के नेतृत्व में महिलाऐं भी प्रचार की कमान संभालें हुए है। भोरंज व नादौन क्षेत्र में भी युवा मोर्चा व सभी ग्राम केंद्र सक्रियता से चुनाव प्रचार में डटे है। हमीरपुर विस क्षेत्र के अध्यक्ष बलदेव धीमान, सुरेश सोनी , सुरजीत कटोच, जिला परिषद सदस्य राज कुमारी, वरकत राम आदि ने डिडवीं टिक्कर ग्राम केंद्र में डोर टू डोर प्रचार किया।

भारतीय जनता पार्टी को समाज के हर वर्ग का जोरदार समर्थन मिल रहा

हमीरपुर,20 अप्रैल (विजयेन्दर शर्मा)। भारतीय जनता पार्टी को समाज के हर वर्ग का जोरदार समर्थन मिल रहा है। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को जहां पहले देश भर में चाय वालों का समर्थन मिला और जगह-जगह नमो टी स्टाल चालू हुए व लोगों के आकर्षण का  केंद्र बने। वहीं अब बार्बर शॉप के मालिक भी खुलकर मोदी के समर्थन में आ गया है व जगह-जगह हेयर कटिंग की दुकानों पर मोदी के चित्र युक्त एप्रिन देखे जा रहे हैं। लोगों का कहना  है कि नरेंद्र मोदी भी अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंध रखते हैं और आम साधारण परिवार से ऊपर ऊठे हैं व अपनी योग्यता से यहां  तक पहुंचे हैं। इसी कारण इस समाज के  लोग भी नरेंद्र  मोदी के समर्थन में खुलकर उत्तर आएं हैं। नमो टी स्टाल के बाद यह दुकानें लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। गांव-गांव में हर दुकान पर इस प्रकार के एप्रिन देखे जा सकते हैं । भाजपा द्वारा प्रचार का यह अदभुत तरीका अपनाया गया है।

पर्यावेक्षकों से प्रत्याशी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और मतदाता मिल सकते
  • -पर्यवेक्षक सत्यभान का कैम्प कार्यालय एनआईटी अणु और उत्पल सिंह का परिधि गृह में

हमीरपुर,20 अप्रैल (विजयेन्दर शर्मा)। 3-हमीरपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हमीरपुर में सांसद और 37-सुजानपुर विधान सभा क्षेत्र में विधान सभा के लिये हो रहे उप-चुनाव के संबन्ध में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और मतदाता भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों के साथ निर्वाचन के संबन्ध में उनके कैम्प कार्यालय में व्यक्तिगत तौर पर अथवा दूरभाष पर सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं। 3- हमीरपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिये उत्पल सिंह और 37-सुजानपुर विधान सभा क्षेत्र के लिये सत्यभान को पर्यवेक्षक नियुक्त है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी रोहन चंद ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि पर्यवेक्षक सत्यभान ने शनिवार को सुजानपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिये किये गये चुनावी प्रबन्धों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निष्पक्ष तौर पर चुनावी प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिये आवश्क दिशा निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि पर्यवेक्षक सत्यभान का कैम्प कार्यालय एनआईटी हमीरपुर स्थित अणु के गैस्ट हाऊस कमरा नम्बर 4 में स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षक सत्यभान के कैम्प कार्यालय में 01972-224890 नम्बर पर फैक्स स्थापित है और उनका  दूरभाष नम्बर 88941-43690 हैं जिस पर चुनाव से संबन्धित मामलों के लिये सायं 5 बजे से सांय 6:30 बजे तक सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 3-हमीरपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से पर्यवेक्षक उत्पल सिंह ने भी लोक सभा आम चुनाव-2014 के लिये किये गये चुनाव प्रबन्धों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिये कि चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्व सम्पन्न करवाने में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पर्यवेक्षक उत्पल सिंह का कैम्प कार्यालय परिधि गृह हमीरपुर में स्थापित है और दूरभाष संख्या 98160-48690 है जिस चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और मतदाता चुनाव से संबन्धित मामलों के लिये प्रात: 9 बजे से 10:30 बजे तक सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>