243 मतदान केन्द्रों पर एक लाख 90 हजार से अधिक मतदाता अपने मतो का प्रयोग करेंगे
विदिशा लोकसभा सामान्य निर्वाचन एवं विधानसभा उप चुनाव की तैयारियों पूर्ण की जा चुकी है। मतदानकर्मियों को दो चरणों में प्रशिक्षित किया जा चुका है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विदिशा लोकसभा एवं विधानसभा उप चुनाव हेतु 243 मतदान केन्द्रों पर एक लाख 90 हजार 472 मतदाता वही विदिशा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-145 बासौदा के 232 मतदान केन्द्रों पर एक लाख 78 हजार 486 अपने मतो का प्रयोग करेंगे। विदिशा विधानसभा में कुल मतदाताओं में पुरूष 101321 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 89149 और अन्य दो इसी प्रकार बासौदा विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाताओं की संख्या 95161 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 83321 और अन्य चार शामिल है। विदिशा विधानसभा क्षेत्र के 243 मतदान केन्द्रों पर क्रमशः दो-दो बूथ बनाएं जायेंगे। कुल मतदान केन्द्रों में से विदिशा ग्रामीण क्षेत्र में 82, शहरी क्षेत्र में 110 मतदान केन्द्र बनाएं गए है जबकि विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गुलाबगंज ग्रामीण क्षेत्र के 51 मतदान केन्द्र्र भी शामिल है। विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पीठासीन के अलावा चार-चार मतदानकर्मियों की ड््यूटी लगाई गई है। विदिशा विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया को सम्पादित कराएं जाने के लिए 243 मतदान केन्द्रों को 41 रूट मेें, 30 सेक्टर में विभक्त किया गया है।
परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने विदिशा जिले में भाजपा के पक्ष में किया प्रचार
सागर। प्रदेश के परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने २० अप्रैल को विदिशा में घर-घर जाकर विदिशा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी सुषमा स्वराज एवं विदिशा विधानसभा के प्रत्याशी कल्याण सिंह के समर्थन में प्रचार किया। दिन भर घर बैठकों का सिलसिला जारी रहा। शाम सात बजे विदिशा से बासौदा पहुंचे परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बासौदा में सैक्टर प्रभारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि २२ अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सभा को अभूतपूर्व सफलता प्रदान करने के लिए सभी मतदान केन्द्र स्तर पर टोलिया बनाकर घर-घर हल्दी चांवल भेजकर परिवार सहित लोगों को आमंत्रित करें। श्री सिंह प्रातरू 10 बजे विदिशा में रोड शो करने के पश्चात 10.30 बजे गंजबासौदा, 11.30 बजे अहमदपुर, 12.30 बजे बेगमगंज, 01.30 बजे दिवडिय़ा, 02.30 बजे नसरूल्लागंज में आमसभा करेंगे। साथ ही युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ढोलढमाकों के साथ अपने-अपने वार्ड से टोलियों के साथ सभा स्थल तक पहुंचे। श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि प्रदेश में दो लहरें चल रही हैं एक नरेन्द्र मोदी की ओर दूसरी शिवराज सिंह की। ऐसे अनुकूल माहौल में कार्यकर्ता चूक न करें। बीते विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की चूक का ही नतीजा है कि शिवराज सिंह की लहर के बावजूद भी बासौदा से कांग्रेस का प्रत्याशी विजयी हो गया। पुरानी हार का बदला इस बार सूद सहित बसूल करें कार्यकर्ता। उन्होंने कहा कि भाजपा में संगठन ही सर्वाेपरि है। कार्यकर्ता उसकी रीढ़ है। कार्यकर्ता ही चुनाव जीतता है और वहीं चुनाव हारता है। प्रत्याशी तो नाम मात्र का सूचक है। मतदान स्तर पर कार्यकर्ताओ का चेहरा देखकर एवं उसकी साफ स्वच्छ छवि के बलबूते पर मतदान होता है। कार्यकर्ता की सजगता से ही विषम परिस्थितयों में भी चुनाव अपने पक्ष में किया जा सकता है। अतरू उन्होंने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वे संगठन के हित में श्रीमती सुषमा स्वराज एवं कल्याण सिंह को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने के लिए जुट जाएं। इस दौरान विदिशा एवं बासौदा के मंडल अध्यक्ष सहित सभी सैक्टरों के प्रभारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- बासौदा में ली सैक्टर प्रभारियों की बैठक
- २२ अप्रैल को मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत की अपील की