Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 79216

सपा के सहयोग से केंद्र में बनेगी धर्मनिरपेक्ष सरकार : अखिलेश

$
0
0

akhilesh rally
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) के पक्ष में जनता की जबरदस्त लहर है। उत्तर प्रदेश में सपा को सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी और सपा के सहयोग से केंद्र में धर्मनिरपेक्ष सरकार बनेगी। अंबेडकरनगर में सपा की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की कोई लहर नहीं है। राज्य में लहर केवल सपा की है। चुनाव बाद केंद्र में सपा के सहयोग से ही सरकार बनेगी और समाजवादी लोग धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाएंगे।

उन्होंने भाजपा पर झूठे प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोग बंटवारे की राजनीति करते हैं तथा देशवासियों की भावनाएं भड़काकर वोट हासिल करना चाहते हैं। अखिलेश ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा को अधिक से अधिक सीटों पर विजयी बनाएं, ताकि केंद्र में सपा की अहम भूमिका वाली धर्मनिरपेक्ष सरकार बने। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने से आम लोगों के हितों की रक्षा होगी और उनके उत्थान के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकेंगे।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 79216

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>