Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

केजरीवाल के समर्थन में आगे आई जद (यू)

$
0
0

k c tyagi
जनता दल (युनाइटेड) ने गुरुवार को वाराणसी में आम आदमी पार्टी (आप) नेता अरविंद केजरीवाल को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ समर्थन देने की घोषणा की है। जद (यू) नेता के.सी.त्यागी ने बताया कि पार्टी ने आप को समर्थन देने का फैसला किया है, क्योंकि केजरीवाल देश में पूंजीपतियों और सांप्रदायिक सांठगांठ का विरोध कर रहे हैं।

त्यागी ने कहा कि जद (यू) अध्यक्ष शरद यादव वाराणसी में केजरीवाल के लिए प्रचार करेंगे जहां तीसरे मुख्य उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस के अजय राय हैं। त्यागी ने कहा कि आप की तरह जद (यू) भी भ्रष्टाचार के खिलाफ है। उन्होंने कहा, "हमारी पार्टी जेपी आंदोलन की उपज है। हमने इंदिरा गांधी के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। वी.पी.सिंह के नेतृत्व में हमने राजीव गांधी के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।"

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>