Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

कौन आपका विकास करेगा ये खुद तय करिए : प्रियंका

$
0
0
  • प्रियंका बगैर एसपीजी सुरक्षा गईं प्रचार करने

priyanka gandhi amethi
कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका वाड्रा ने गुरुवार को अमेठीवासियों से कहा कि आप लोग खुद तय करिए कि कौन साफ नीयत से आपका विकास कर जीवन में बदलाव लाएगा। अपने भाई कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लिए प्रचार करने अमेठी पहुंचीं प्रियंका ने तिलोई में एक नुक्कड़ सभा के दौरान कहा कि राहुल ने अमेठी का पिछले 10 साल में बहुत विकास किया है। उन्होंने कहा कि राहुल ने अमेठी को रेलागाड़ियों और राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा। राष्ट्रीय स्तर से संस्थान खुलवाए। महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के जरिए आत्मनिर्भर बनाया और जिले में दर्जनों सरकारी बैंक खुलवाए। उन्होंने कहा, "जिस तरह मेरे पिता और अमेठी के पूर्व सांसद राजीव गांधी दूरदर्शी थे, ठीक उसी तरह राहुल भी दूरदर्शी सोच के हैं।"


प्रियंका ने कहा, "ये आप लोगों को तय करना है कि कौन साफ नीयत से आपका विकास कर सकेगा। बाहर से आए लोग या जिससे आपका पारिवारिक रिश्ता है।"आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी कुमार विश्वास और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि बाहर से आकर आलोचना करने वाले चुनाव के बाद दिखाई नहीं देंगे। 



कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका वाड्रा गुरुवार को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की सुरक्षा लिए बगैर प्रचार करने निकल गईं, जिससे एसपीजी कर्मियों में हड़कंप मच गया। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रियंका की इस 'लापरवाही'पर विरोध जताया है। अमेठी में अपने भाई कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लिए प्रचार करने पहुंची प्रियंका ने गुरुवार सुबह एसपीजी कर्मियों की गाड़ियों की चाभी निकाल ली और एक गाड़ी से प्रचार करने निकल गईं। गांधी परिवार के दूसरे सदस्यों की तरह प्रियंका को एसपीजी सुरक्षा मिली हुई है। घटना के बाद एसपीजी कर्मियों में हड़कंप मच गया। कहा जा रहा है कि लोगों ने प्रियंका से शिकायत की थी कि एसपीजी कर्मी उन्हें प्रियंका से नुक्कड़ सभा के दौरान मिलने नहीं देते। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने इस बारे में पूछे जाने पर कोई भी टिप्पणी करने से साफ इनकार किया।उधर, सुरक्षा को लेकर प्रियंका द्वारा की गई इस लापरवाही पर राज्य के प्रमुख सचिव (गृह) अनिल कुमार गुप्ता की तरफ से एसपीजी महानिदेशक के समक्ष विरोध जताया गया है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>