Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

झारखंड में नक्सली समूहों के बीच गोलीबारी, 2 मरे

$
0
0

naxal-gangwar-jharkhand
झारखंड के हजारीबाग जिले में शुक्रवार को नक्सली संगठन के दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में दो नक्सलियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि झारखंड प्रस्तुति कमिटि (जेपीसी) और तृतीय प्रस्तुति कमिटि (टीपीसी) के सदस्यों के बीच कुसुंबा गांव के नजदीक झड़प हुई। 

उन्होंने बताया कि जेपीसी के दो मृतक सदस्यों की पहचान बलराम और बादल के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। झारखंड के 24 में से 18 जिलों में नक्सली सक्रिय हैं।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>