Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

भाजपा, कांग्रेस को वोट देना देश से गद्दारी : केजरीवाल

$
0
0

kejriwal varanasi
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस को वोट देना देश और खुदा के साथ गद्दारी करने जैसा है। केजरीवाल ने दोनों पार्टियों पर आपसी मिलीभगत का आरोप लगाया। केजरीवाल शुक्रवार को अमेठी में अपने पार्टी के प्रत्याशी कुमार विश्वास के पक्ष एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने जनता का आह्वान किया कि वे सौ फीसदी मतदान करें और इन दोनों पार्टियों को बिल्कुल वोट न दें।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि कुमार विश्वास को मिले जनसमर्थन से डरकर सोनिया यहां प्रचार करने आ रही हैं। केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर पैसे बांटने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लगभग 47 प्रतिशत लोग विश्वास को ही वोट देंगे। 

उन्होंने कहा कि अमेठी में कुमार विश्वास को तो मारा-पीटा जाता है, लेकिन भाजपा वाले प्रियंका गांधी वाड्रा और सोनिया गांधी का विरोध नहीं करते और न ही उन्हें काले झंडे दिखाते हैं।  केजरीवाल ने कहा कि उसी तरह कांग्रेस का मोदी विरोध मात्र दिखावा है, वे मोदी का विरोध नहीं करते न ही उन्हें काले झंडे दिखाते हैं। आप इनकी मिलीभगत को समझिए और देश के हित में आम आदमी पार्टी को जीत दिलाइए।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>