Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

कांग्रेस सबको साथ लेकर चलती है : राहुल गांधी

$
0
0

rahul gandhi
कांगेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को बिहार के गोपालगंज में कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जो सब लोगों को साथ लेकर चलती है। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार में कई सारे लोग आतंकवाद के शिकार हुए थे। गोपालगंज में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि बिहार का इतिहास यह बताता है, कि यहां की जनता ने देश को रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा, "हिन्दुस्तान सबका है। यह किसी एक धर्म या एक जाति का नहीं है। जब सबका विकास होगा तभी देश का भी विकास होगा। देश की प्रगति का फायदा हर किसी को मिलेगा।"

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में अलग-अलग पार्टियां हैं। कोई धर्म आधाारित पार्टी है, तो कोई एक व्यक्ति की पार्टी है, तो कोई एक राज्य की पार्टी है। उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की 10 वर्षो के शासन में यही कोशिश रही कि गरीबों, कमजोरों का विकास हो। राहुल ने कहा, "आज लोग आतंकवाद की बात कर रहे हैं, परंतु राजग की पांच वर्ष की सरकार में जहां 22,000 लोग आतंकवाद के शिकार हुए थे, वहीं संप्रग सरकार के काल में 800 लोग आतंकवाद के शिकार हुए हैं।"

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि किसानों का विकास हो, महिलाएं सशक्त हों। हम यह कभी नहीं चाहते कि देश में जाति-धर्म के आधार पर विभाजन हो। हम शांति चाहते हैं, परंतु वे हिन्दू और मुसलमान को लड़ाना चाहते हैं। उनका विकास एक-दो लोगों तक सीमित है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>