Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

इंग्लैण्ड में गांधी की प्रतिमा को किया विकृत

$
0
0

gandhi statue molested in egland
इंग्लैण्ड के लिसेस्टर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के चेहरे को अज्ञात लोगों ने विकृत कर दिया और वहां भारत में सिख विरोधी हिंसा से संबंधित नारा लिख दिया। यह जानकारी मीडिया में दी गई है। लिसेस्टर मर्करी के मुताबिक, प्रतिमा ेको विकृत करने वालों ने प्रतिमा क आधार पर दोनों तरफ मोटे अक्षरों में '84 को नहीं भूलें'और 'हम 84 के लिए न्याय चाहते हैं'लिखा है। 

लिसेस्टर सिटी काउंसिल के कर्मचारियों ने कांस्य की बनी महात्मा गांधी की प्रतिमा को फिर से साफ कर दिया है। पुलिस ने इस मामलो में जांच शुरू कर दी है और इस नुकसान को आपराधिक माना है।

इंग्लैंड के पूर्वी मिडलैंड के लिसेस्टर पूर्वी से भारतीय मूल के सांसद कीथ वाज ने कहा है कि अपराधियों को अपने आप पर शर्मिदा होना चाहिए। वाज ने कहा, "दुनियाभर से लोग यहां आते हैं और इस प्रतिमा को नमन करते हैं इसे कालिख से गंदा करना राजनीतिक रूप से क्षतिग्रस्त करने वाली कार्रवाई है।"

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>