Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 79843

विधायक विनोद कुमार बिन्नी मान गए.

$
0
0
लक्ष्मीनगर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक विनोद कुमार बिन्नी आखिरकार मान गए। सूत्रों ने बताया कि पार्टी के नेता कुमार विश्वास और संजय सिंह मंगलवार आधी रात को बिन्नी से मिलने गए थे। कुमार विश्वास, संजय सिंह और विनोद बिन्नी के बीच करीब तीन घंटे तक बातचीत हुई। बिन्नी के घर से निकलने के बाद कुमार विश्वास ने बताया, 'बिन्नी के नाराज होने की खबरें महज अफवाह हैं। पार्टी में कोई फूट नहीं है।'

विनोद कुमार बिन्नी ने बुधवार को मीडिया से कहा, 'मैं नाराज होकर नहीं, बल्कि एक शादी में शामिल होने के लिए अरविंद केजरीवाल के घर से निकला था।'उन्होंने कहा, 'मुझे मंत्री पद नहीं चाहिए।'बिन्नी ने बुधवार सुबह 'बड़ा खुलासा'करने की बात से भी इनकार किया। इससे पहले, छह संभावित मंत्रियों में शामिल न किए जाने पर बिन्नी के बागी तेवर अपनाने की खबरें मीडिया में आई थीं। अरविंद केजरीवाल के घर चल रही बैठक बीच में ही छोड़कर निकले बिन्नी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 'बड़ा खुलासा'करने का ऐलान किया था।

हालांकि आम आदमी पार्टी ने बिन्नी की नाराजगी की बात से इनकार किया था। बिन्नी के बारे में पूछने पर AAP के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। विनोद बिन्नी मंगलवार देर शाम संभावित मंत्रियों की लिस्ट में अपना नाम न पाकर अरविंद केजरीवल के घर में हो रही पार्टी नेताओं बैठक को बीच में ही छोड़कर बाहर निकल आए। उनके चेहरे से असंतोष साफ झलक रहा था। बिन्नी मीडिया से बस इतना कहकर निकल गए कि वह बुधवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक बिन्नी को मनाने के लिए उन्हें संसदीय सचिव का पद का ऑफर दिया गया, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 79843

Trending Articles