Quantcast
Viewing all articles
Browse latest Browse all 79216

राजद, लोजपा व कांग्रेस गठबंधन को जनता आजमा चुकी : नीतीश


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का पुराना गठबंधन है, जिसे जनता आजमा चुकी है और खारिज भी किया जा चुका है। लोजपा और जनता दल (युनाइटेड) के चुनावी तालमेल पर कोई बात होने से भी उन्होंने इंकार किया। दिल्ली से पटना लौटने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए नीतीश ने कहा कि राजद-लोजपा और कंग्रेस का पुराना गठबंधन है। इसे नए सिरे से पेश करने की कोशिश जरूर हो रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस गठबंधन में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि अब यह गठबंधन किसी भी हाल में लोगों के मन में नहीं उतरेगा। 

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा के संबंध में उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार राजनीतिक कारणों से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दे रही है। बिहार को विशेष दर्जा मिलना यहां के लोगों का हक बताते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की प्रारंभ से घोर उपेक्षा हुई है। 

उन्होंने बताया कि इस मसले पर खुद केन्द्रीय वित्त मंत्री ने उन्हें पुख्ता भरोसा दिया था परंतु राजनीतिक कारणों से इस मसले को अब ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि इस बारे में लोगों को अभियान चलाकर बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं तो प्रारंभ से ही बिहार जैसे सभी पिछड़े राज्यों को विशेष दर्जा दिए जाने की बात करता रहा हूं। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 79216

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>