Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

कांग्रेस को सिर्फ हिंदी को प्रोत्साहन पर एतराज

$
0
0

p chidambaram
कांग्रेस ने शुक्रवार को अधिकारियों को सोशल मीडिया पर हिंदी का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए जाने के लिए सरकार की आलोचना की। पार्टी ने आगाह किया है कि यह निर्देश गैर हिंदीभाषी राज्यों में प्रतिघात की स्थिति उत्पन्न करेगा। पार्टी नेता पी.चिदंबरम ने यहां मीडिया से कहा, "यह गैर हिंदी भाषी राज्यों विशेषकर तमिलनाडु में प्रतिघात पैदा करेगी। सरकार को सावधानी से आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है।"

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान नियुक्त राज्यपालों को उनका कार्यकाल पूरा करने देना चाहिए। चिदंबरम ने कहा, "राज्यपालों को हटाने के मामले में तभी हस्तक्षेप किया जा सकता है जब कोई कदाचार साबित हो। कार्यकाल को पूरा करने देना चाहिए।"

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>