Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

रूसी सैनिकों के जमावड़े पर अमेरिका ने जताई चिंता

$
0
0

josh earnest
अमेरिका ने यूक्रेन की सीमा के पास रूसी सैनिकों के जमावड़े पर चिंता जताई है। उसने कहा है कि वह यूक्रेन में रूसी सैनिकों की दखलंदाजी स्वीकार नहीं करेगा। मीडिया रपट से शनिवार को यह जानकारी मिली। समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ'ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जोश अर्नेस्ट के हवाले से बताया कि यूक्रेन की सीमा के निकट रूसी सैनिकों के जमावड़े के पुख्ता सबूत हैं।

अर्नेस्ट ने कहा, "पूर्वी यूक्रेन में रूसी सेना की किसी भी बहाने दखलंदाजी अस्वीकार्य है।"उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका स्थिति पर नजर रखे हुए है। रूस ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिमी आरोपों से वह हक्का-बक्का है, जिसमें कहा गया है कि वह यूक्रेन की सीमा के पास सैनिकों की उपस्थिति को बढ़ा रहा है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा, "इस मामले में सैनिकों का जमावड़ा बेकार की बात है।"उन्होंने यह भी कहा कि वास्तव में राष्ट्रपति पुतिन के आदेशानुसार सीमा पर सुरक्षा को पुख्ता करने का कदम उठाया गया है। पुतिन ने 7 जून को राज्य सीमा सेवा को रूस-यूक्रेन सीमा पर घुसपैठ पर अंकुश लगाने के लिए उचित कदम उठाने का आदेश दिया था। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>