Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

भारत 30 जून को 5 विदेशी उपग्रह छोड़ेगा

$
0
0

pslv india
ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण वाहन (पीएसएलवी) की सहायता से भारत अंतरिक्ष में 30 जून को पांच विदेशी उपग्रहों को भेजेगा। हालांकि इसके उद्देश्य अभी अज्ञात हैं। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को एक बयान में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि आंध्र प्रदेश से 80 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष सेंटर से पीएसएलवी 30 जून को उड़ान भरेगा। 

निर्धारित समय सुबह 9.49 बजे उड़ान भरने वाला रॉकेट अपने साथ अंतरिक्ष में 714 किलोग्राम का फ्रेंच अर्थ ऑब्जर्वेशन उपग्रह स्पॉट-7, 14 किलोग्राम का जर्मनी का एआईएसएटी, कनाडा के 15-15 किलोग्राम का एनएलएस 7.1(सीएएन-एक्स 4) और एनएलएस 7.2 (सीएएन-एक्स 5), सिंगापुर का 7 किलोग्राम का वीईएलओएक्स-1 ले जाएगा।

इसरो ने कहा कि ये पांचों उपग्रह इन पांचों देशों के साथ एएनटीआरआईएक्स के हुए व्यावसायिक समझौते के तहत भेजे जा रहे हैं।  ये पांचों उपग्रह, पीएसएलवी-सी 23 के साथ जोड़े गए हैं।  इसरो के अनुसार, दि मिशन रेडीनैस रिव्यू (एमएमआर) कमेटी और उड़ान प्रमाणिकरण बोर्ड (एलएबी) उड़ान भरने से पहले की गतिविधियों की समीक्षा के लिए 27 जून, 2014 को एक बैठक करेगी। एलएबी की स्वीकृति मिलने के बाद 28 जून, 2014 को 08:49 बजे इस अभियान के लिए उड़ान भरने की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>