Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

सीधी (मध्यप्रदेश) की खबर (14 जुलाई)

$
0
0
मुख्यमंत्री कन्यादान योजनान्तर्गत आॅनलाईन होगा पंजीयन                                                                                       
sidhi map
सीधी 14 जुलाई 2014   कलेक्टर स्वाति मीणा द्वारा जिले के समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/निकाह योजनान्तर्गत कराए गए पंजीयन की जानकारी समग्र पोर्टल के माध्यम से आॅनलाईन फीडिंग कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद पंचायत में पंजीयन कराए गए विवाह/निकाह जोड़ों का आॅन लाईन किया जाना अनिवार्य किया गया है। मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/निकाह के पूर्व आॅनलाईन किए जाने के पश्चात ही जनपद पंचायतों को राशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि तत्संबंधी जानकारी समग्र पोर्टल पर 20 जुलाई 2014 तक आॅनलाईन करें जिससे मांग अनुसार तत्काल राशि उपलब्ध कराई जा सके। 

विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम आयोजित                                                                                       

सीधी 14 जुलाई 2014   विकासखण्ड सिहावल के ग्राम अमरपुर में विश्व जनसंख्या दिवस पर नेहरू युवा मण्डल अमरपुर द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला युवा समन्वयक श्री राजेन्द्र प्रताप सिंह गहरवार, प्राचार्य श्री आर.के. मौर्य, श्री एल.एल.गोस्वामी, बृजभान सिंह उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री गहरवार ने कहा कि युवाओं को जनसंख्या को बढ़ने से रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसंख्या के कारण ही महगाई, बेरोजगार एवं अन्य सामाजिक बुराईयों का सामना करना पड़ रहा है। युवा आगे आकर जनसंख्या वृद्धि को अपने आस-’पास भी रोकने हेतु प्रयास करें। श्री आर.के. मौर्य ने जनसंख्या वृद्धि के रोकथाम हेतु सुझाव दिए। उन्होने कहा कि छोटा परिवार होने से हम बच्चों को अच्छी शिक्षा तथा बेहतर पालन-पोषण कर सकते हैं।   

समग्र छात्रवृत्ति अंतर्गत वितरण हेतु निर्देश                                                                                       

सीधी 14 जुलाई 2014   जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के समस्त प्राचार्यो एवं संबंधित आहरण संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि  वे समग्र छात्रवृत्ति के अंतर्गत 2013-14 की शेष छात्रवृत्ति तथा वित्तीय वर्ष 2014-15 की छात्रवृत्ति का वितरण इस वर्ष के बजट प्रावधान से किया जाना सुनिश्चित करें। 

सैनिकों के बच्चों हेतु छात्रावास में अध्ययन की सुविधा                                                                                       
सीधी 14 जुलाई 2014   ले0कर्नल श्रीमती पी.गंगा जिला सैनिक अधिकारी ने बताया कि समस्त भूतपूर्व सैनिकों/सैनिक विधवाओं जिनके पुत्र-पुत्रियां भोपाल में प्रस्तावित छात्रावास में रहकर अध्ययन करने के इच्छुक हैं वे यथाशीघ्र जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को अवगत करा सकते हैं। सम्पर्क हेतु दूरभाष क्रमांक-07822-250852 है। 

विद्यालय का पंजीयन कराने हेतु निर्देश जारी                                                                                       

सीधी 14 जुलाई 2014   जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले समस्त प्राचार्य/प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि  वे अपने विद्यालय का पंजीयन इन्सपायर अवार्ड हेतु  20 जुलाई 2014 तक आवश्यक रूप से कराना सुनिश्चित करें। प्रत्येक विद्यालय इन्सपायर अवार्ड के पोर्टल पर अपने विद्यालय का पंजीयन कराकर बच्चों का नाम पोर्टल में दर्ज कराना सुनिश्चित करें। 

तहसीलदार की शक्तियां प्रदत्त                                                                                       

सीधी 14 जुलाई 2014   कलेक्टर स्वाति मीणा द्वारा आदेश जारी कर मध्यप्रदेश भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 24(2) के अधीन श्री वीरेन्द्र कुमार पटेल परिवीक्षाधीन नायब तहसीलदार उप तहसील मड़वास तहसील मझौली को नायब तहसीलदार के पद पर दो वर्ष का सेवाकाल पूर्ण करने एवं सभी निर्धारित विभागीय परीक्षाएं उत्तीर्ण करने के फलस्वरूप उन्हें तहसीलदार की शक्तियां प्रदत्त की गई हैं। 

सामान्य प्रशासन एवं सामान्य सभा समिति की बैठक 16 कों

सीधी 14 जुलाई 2014   जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन एवं समिति की बैठक अध्यक्ष श्रीमती सरोज द्विवेदी की अध्यक्षता में 16 जुलाई 2014 बुधवार को क्रमशः दोपहर 3 एवं 4 बजे से जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गई है। बैठक में निर्धारित एजेण्डा अनुसार शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा की जाएगी। प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनिल खरे नें समस्त सदस्यों से बैठक में समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है। उन्होने संबंधित अधिकारियों को बैठक में समय पर समस्त आवश्यक जानकरियों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक 16 को

सीधी 14 जुलाई 2014   मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक 16 जुलाई 2014 को जिला पंचायत सभागार में दोपहर 12 बजें से आयोजित की गई है। प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनिल खरे ने सबंधितों से बैठक में समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है। 

ग्राम पंचायत स्तर पर ‘‘श्रमिक समूहों के सम्मेलनों’ का आयोजन 28 तक

सीधी 14 जुलाई 2014     मनरेगा जाबकार्डधारी श्रमिकों के समूहों के सदस्यों को अधिनियम अंतर्गत प्राप्त अधिकार एवं सुविधाओं की जानकारी से अवगत कराने तथा उन्हें जागरूक करने के लिए 14 से 28 जुलाई 2014 के मध्य प्रत्येक ग्राम पंचायत में ‘श्रमिक समूहों के सम्मेलनों’ का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन के आयोजन, समन्वय एवं संचालन का दायित्व उपयंत्री एवं ग्राम पंचायत स्तर के पदाधिकारियों को सौंपा गया है। महात्मा गांधी नरेगा के क्रियान्वयन के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी नवीन गाईड लाईन अनुसार गांवों में जाबकार्डधारियों के श्रमिक समूहों का गठन किया गया है। सम्मेलन का आयोजन ग्राम पंचायत हेतु निर्धारित रोजगार दिवस के दिन ही दोपहर के भोजन उपरान्त ग्राम पंचायत भवन में किया जाएगा।

कार्य की मांग एवं भुगतान प्रक्रिया समझाएगें
श्रमिक समूहों के सम्मेलन में कार्यक्रम अधिकारी, सहायक यंत्री, सहायक विकास विस्तार अधिकारी, पंचायत समन्वय अधिकारी, सहायक लेखाधिकारी मनरेगा की मौजूदगी में सम्मेलन में उपयंत्री/अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा श्रमिकों को प्राप्त अधिकार, योजना संचालन के मुख्य प्रावधान, रोजगार की मांग, मजदूरी भुगतान, खाता संचालन, योजना में नवीन अनुमत्य, सामुदायिक एवं हितग्राहीमूलक कार्यों की जानकारी दी जाएगी। ग्राम पंचायत अंतर्गत किये जाने वाले कार्यों को सूचीबद्ध किया जाकर शेल्फ-आफ-प्रोजेक्ट में शामिल किया जाएगा। सम्मेेेलन में जाबकार्डधारियों के बैंक/पोस्ट आफिस में मौजूद खातों का भौतिक सत्यापन भी कराया जाएगा। इसमें प्रमुखता से कार्य की मांग के लिए अपनाये जाने वाले नवीन तरीकों, कार्यों की माप, मूल्यांकन के तरीकों एवं भुगतान की प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा। 

जाॅबकार्डधारियों का भौतिक सत्यापन होगा
सम्मेलन के दौरान जाबकार्डधारी, भूमिहीन एवं भूमिधारी परिवार के सदस्यों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। सम्मेलन में ही सदस्यों की सहमति से समूहों का पुनर्गठन एवं मेट का चयन भी किया जाएगा। इस दौरान समूह के संचालन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>