Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं लेंगी सायना

$
0
0

saina nehwal
देश की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल ने 23 जुलाई से ग्लासगो में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की एकल स्पर्धा से अपना नाम वापस ले लिया है। सायना ने नई दिल्ली संस्करण में स्वर्ण पदक जीता था। राष्ट्रमंडल खेलों के 20वें संस्करण का आयोजन 23 जुलाई से तीन अगस्त तक होना है। सायना ने कहा कि बीते महीने आयोजित आस्ट्रेलियन ओपन के दौरान उन्हें चोट लगी थी और वह इससे उबरकर खुद को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए पूरी तरह तैयार नहीं कर सकी हैं।

सायना ने हैदराबाद से कहा, "मैं इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले रही हूं। आस्ट्रेलियन ओपन में जीत के बाद मैं इस टूर्नामेंट के लिए ठीक से तैयारी नहीं कर सकी। मैं उचित तैयारी के बगैर इन खेलों में हिस्सा नहीं ले सकती।"सायना ने कहा कि यह उनके लिए कठिन फैसला था। सायना की गैरमौजूदगी में भारत के लिए बैडमिंटन स्पर्धा में कम से कम एक पदक कम हो गया है। 

लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली सायना ने मलेशिया के वोंग मेयू चू को फाइनल में हराकर नई दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीता था। सायना ने कहा कि अब वह 25 से 31 अगस्त तक होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के लिए खुद को तैयार करेंगी। साथ ही वह 19 से 29 सितम्बर तक होने वाले एशियाई खेलों के लिए भी खुद को तैयार करेंगी।

सायना ने कहा, "अब मैं विश्व चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों के लिए खुद को तैयार करूंगी। मेरे लिए फिट रहना जरूरी है और अब मेरा ध्यान अहम आयोजनों से पहले अपने शरीर के दुरुस्त रखना है।"भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों के दिल्ली संस्करण में चार पदक जीते थे। सायना के अलावा ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने महिला युगल में स्वर्ण जीता था। इसके अलावा पारूपल्ली कश्यप ने पुरुष एकल में कांस्य और मिश्रित युगल टीम ने रजत पदक हासिल किया था।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>