Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली बजट की निंदा की

$
0
0


arvind kejriwal
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली बजट की निंदा की और सवाल उठाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सभी चुनावी वादों पर यू टर्न ले रही है। एक ट्वीट में केजरीवाल ने कहा है, "भाजपा ने शुल्क में 30 प्रतिशत की कमी का वादा किया था। इसने नहीं किया। यह यू टर्न क्यों? भाजपा ने करीब सभी चुनावी वादों पर यू टर्न लिया है।"

आम आदमी पार्टी के प्रमुख ने कहा है कि राज्य के बजट में बढ़ती महंगाई को कम करने का कोई उपाय नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, "दिल्ली बजट में इस बात का कोई उल्लेख नहीं है कि सब्जियों की बढ़ती कीमतों से लोगों को कब राहत मिलेगी..यह उल्लेख नहीं है कि दिल्ली में बिजली की आपूर्ति की दशा कब सुधरेगी..यह भी नहीं कि पानी को तरस रहे इलाकों को कब पानी मिलेगा।"

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>