Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

भाजपा ने बिहार में 'मिशन 175'का नारा दिया

$
0
0

mission-175-in-bihar-bjp
पिछले लोकसभा चुनाव के परिणाम से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार से प्रारंभ दो दिवसीय राज्य कार्यकारिणी की बैठक में अगले विधानसभा चुनाव के लिए 'मिशन 175'का नारा दिया है। बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन अगले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। भाजपा के संगठन महामंत्री रामलाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा में हम 122 सीटों के साथ ही बहुमत प्राप्त कर लेंगे परंतु भाजपा का लक्ष्य दो-तिहाई 175 सीटों पर कब्जा करना है। इससे मजबूत और अच्छी सरकार दी जा सकती है। 

उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बिहार की 175 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाई थी। यही कारण है कि बिहार में 'मिशन 175'की सफलता में संदेह नहीं है। उल्लेखनीय है कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा बिहार के 40 लोकसभा सीटों में से 22 सीटें जीती थी जबकि उसकी सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने छह और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के तीन सीट पर विजय प्राप्त की थी। 

उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार से भाजपा के अलग होते ही बिहार की स्थिति सबके सामने है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में भाजपा ही सुशासन की सरकार दे सकती है। इस बैठक में केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, राधा मोहन सिंह के अलावे भाजपा के नेता शत्रुघ्न सिन्हा, गिरिराज सिंह, रामकृपाल यादव समेत कई नेता उपस्थित थे। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>