Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (25 जुलाई)

$
0
0
इलाज हेतु राषि स्वीकृृत करने के निर्देष, 

vidisha news
कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने कैंसर रोग से ग्रस्त मरीज को इलाज के लिए अविलम्ब आर्थिक सहायता मुहैया कराए जाने के निर्देष स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को दिए है। कलेक्टर श्री ओझा को सिरोंज तहसील के ग्राम सरेखो के आवेदक राजू प्रजापति ने आकर बतलाया कि उनकी मां श्रीमती गनेषीबाई कैंसर रोग से पीडि़त है उनका इलाज जवाहर लाल नेहरू कैंसर मेमोरियल हास्पिटल में चल रहा है। चिकित्सकों द्वारा शीघ्र ही आपरेषन कराने की सलाह दी है। बीपीएलधारी राजू ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नही है और उसने इलाज हेतु राषि स्वीकृृत करने का आग्रह किया है। कलेक्टर श्री ओझा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इलाज हेतु संलग्न स्टीमेंट अनुसार राषि एक लाख रूपए स्वीकृृति हेतु प्रकरण शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देष दिए ताकि पीडि़ता श्रीमती गनेषीबाई का इलाज शीघ्र हो सकंे।

पीएससी परीक्षा हेतु केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2013 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए मध्यप्रदेष लोक सेवा आयोग द्वारा केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है। जोन प्रभारी केन्द्रीय पर्यवेक्षक अपने जोन के किसी भी जिले में आवष्यकतानुसार भ्रमण कर सकते है। भोपाल जोन के लिए केन्द्रीय पर्यवेक्षक सेवानिवृृत्त आईएस श्री राकेष बंसल को बनाया गया है उनका मोबाइल नम्बर 9893097235 है। परीक्षार्थीगण किसी भी तरह की गड़बड़ी व अव्यवस्था की षिकायते पर्यवेक्षक को कर सकते है।

घोषणा पत्र
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा राज्य सेवा प्रारंभिक 2013 के गोपनीयता को बनाएं रखने हेतु परीक्षार्थियों को घोषणा पत्र में जानकारियां देनी होगी।

जिले में अब तक 340 मिमी औसत वर्षा दर्ज, 

विदिषा जिले में इस साल अब तक 340 मिमी औसत वर्षा 25 जुलाई तक दर्ज की जा चुकी है। वही गतवर्ष उक्त अवधि तक 761.7 मिमी औसत वर्षा हुई थी। तहसीलो में स्थापित वर्षामापी यंत्रो पर अब तक दर्ज की गई वर्षा की जानकारी इस प्रकार से है। विदिषा में 405 मिमी, बासौदा में 384.8 मिमी, कुरवाई में 322.4 मिमी, सिरोंज में 192 मिमी, लटेरी में 228 मिमी, ग्यारसपुर में 402 मिमी, गुलाबगंज में 511 मिमी और नटेरन तहसील में 275 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है। शुक्रवार की प्रातः आठ बजे तक 3.9 औसत वर्षा दर्ज की गई है इस दिन कुरवाई तहसील को छोड़कर अन्य तहसीलो में हुई वर्षा की जानकारी इस प्रकार से है। विदिषा में 3.4 मिमी, बासौदा में 4.2 मिमी, सिरोंज में दो मिमी, लटेरी में पांच मिमी, ग्यारसपुर में चार मिमी, गुलाबगंज में नौ मिमी और नटेरन में चार मिमी वर्षा हुई है।

जिला स्तरीय समिति की बैठक 28 को

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक 28 जुलाई को आयोजित की गई है यह बैठक जिला पंचायत के सभागार कक्ष में दोपहर एक बजे से प्रारंभ होगी। इस्पायर अवार्ड योजना के तहत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन जिले में 19 से 21 अगस्त तक किया जाएगा। 

ऊषा किरण योजना से अवगत हुई ग्रामीण महिलाएं

महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा को रोकने के लिए क्रियान्वित ऊषा किरण योजना की मूल अवधारणा से अवगत कराए जाने के उद्धेश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों में कार्यशालाओं का आयोजन कर जानकारी दी जा रही है। ग्राम पंचायत टीलाखेड़ी में ततसंबंधी कार्यशाला शुक्रवार को आयोजित की गई थी। जिसमें परियोजना अधिकारी श्रीमती किरण कविश्वर ने आयोजन के उद्धेश्यो को रेखांकित किया। वही महिलाआंे के प्रति होने वाली घरेलू हिंसा के प्रकारो और उनके बचाव के संबंध में जानकारी दी। श्रीमती प्रतिभा गौतम ने महिलाओं को प्राप्त कानूनी सहायता और जिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री सुनील पाठक ने महिलाओं के लिए संरक्षण के प्रावधानो से अवगत कराया गया। कार्यशाला में महिलाओं के उत्थान हेतु क्रियान्वित विभागीय योजनाओं की भी जानकारी दी गई। कार्यशाला में एकीकृृत बाल विकास परियोजना विदिशा की समस्त पर्यवेक्षक, ग्रामीण महिलाएं, आशाकार्यकर्ता एवं आंगनबाडी कार्यकर्ता मौजूद थी। 

तहसीलदारो को आठ लाख 77 हजार आवंटित

कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने तहसीलो में लंबित आरबीसी के प्रकरणो में पीडि़तों को शीघ्र राशि मुहैया कराएं जाने के उद्धेश्य से तहसीलदारो के लिए कुल आठ लाख 77 हजार 22 रूपए आवंटित करने के आदेश जारी कर दिए है। कलेक्टर द्वारा तहसीलवार तहसीलदारो के लिए आवंटित की गई राशि इस प्रकार से है। सिरोंज के लिए छह लाख 90 हजार 672 रूपए, लटेरी को 84 हजार 900 रूपए, विदिशा को 38 हजार 200, बासौदा को तीन हजार, कुरवाई को 57 हजार 350 और शमशाबाद तहसीलदार को दो हजार 900 रूपए आवंटित किए गए है।

तहसीलदारो की पदस्थापना में आंशिक संशोधन

कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने तहसीलदारो के पूर्व पदस्थापना के आदेश में आंशिक संशोधन के नवीन आदेश जारी कर दिए है। जारी नवीन आदेश अनुसार कुरवाई तहसीलदार श्री मनीष शर्मा को तहसील कार्यालय सिरोंज में और तहसीलदार श्री रवीश श्रीवास्तव की पदस्थापना कुरवाई तहसील कार्यालय में की गई है। 

भारमुक्त
जिले मंे पदस्थ नायब तहसीलदार श्री इसरार अहमद खान की पदोन्नति उपरांत जिला आगर मालवा मंे पदस्थापना होने के फलस्वरूप श्री खान को मंगलवार की अपरान्ह भारमुक्त करने के आदेश कलेक्टर द्वारा जारी कर दिए गए है।

षिव सैनिक होंगे आज मुम्बई रवाना

विदिशा। षिवसेना जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह कुषवाह ने जानकारी दी है कि आज शनिवार को जिला कार्यकारणी के पदाधिकारी  मध्यप्रदेष के प्रमुख पदाधिकारी के अदेषानुसार मुम्बई के लिए रवाना होंगे। मुम्बई में षिवसैनिक प्रदेष स्तरीय बैठक में हिस्सा लेने व पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए 27 जुलाई को बैठक आयोजित की गई है। इसमें पार्टी से सम्बंधित संगठन को मजबूत करने व आवष्यक दिषा निर्देष दिए जायेेंगे। वही 27 जुलाई को षिवसेना प्रमुख माननीय उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर उन्हें बधाई कार्यक्रम का आयोजन भी रखा गया है। इस मौके पर षिवसेना विधायक व षिवसेना के सांसद व सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। मुम्बई रवाना होने वालों में जिला विदिषा षिवसेना जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह कुषवाह, जिला मंत्री नरेष, जिला मंहामंत्री सोनू पेंटर, पुष्पेन्द्र, राजेन्द्र, दीपक, नीरज, सागर, मनोज आदि षिवसैनिक शामिल है। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>