कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को कहा कि 2014 आम चुनाव भारत और इसके धर्मनिरपेक्ष परंपरा के लिए लड़ाई होगी। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की बैठक को यहां संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "2014 लोकसभा चुनाव करीब है, इसलिए हम यहां जुटे हैं। हम यहां यह स्पष्ट संकेत देने के लिए मिले हैं कि कांग्रेस आगे की लड़ाई के लिए तैयार है।"
उन्होंने कहा, "चुनाव की अवधारणा हमारे संस्थापक पिता ने रखी थी, लिहाजा यह चुनाव भारत के लिए लड़ाई होगी। यह हमारे धर्मनिरपेक्ष परंपरा के लिए लड़ाई होगी।"संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष ने कहा, "कांग्रेस ने पूर्व में मुश्किल समय का सामना किया है जो आज की अपेक्षा कहीं ज्यादा कठिन था।"