Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

बिहार के कटिहार में डायन का आरोप लगा महिला को खिलाया मानव मल

$
0
0

women-tortured-as-dayan
बिहार के कटिहार जिले के बरारी प्रखंड क्षेत्र में एक लड़के की मौत के बाद एक महिला पर जादू-टोना (डायन) में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए न केवल उसे जबरदस्ती मानव मल खिलाया बल्कि उसे नग्न कर घुमाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सकरैली पंचायत के गदरी गांव में दो दिन पूर्व एक लड़के कंचन ऋषि की मौत हो गई थी। कुछ ग्रामीणों ने इस मुत्यु के लिए गांव के ही एक महिला को दोषी मानते हुए उसे डायन बताकर प्रताड़ित किया। महिला का आरोप है कि न केवल उसे जबरदस्ती मानव मल खाने को विवश किया गया बल्कि उसे नग्न घुमाया गया। 

कटिहार के पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार ने बुधवार को बताया कि पीड़ित महिला के बयान के आधार पर संबंधित थाने में इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है, जिसमें गांव के छह लोगों को आरोपी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि शेष आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व सहरसा जिले के बख्तियारपुर थाने के बहिया गांव में एक 60 वर्षीय महिला के डायन होने के आरोप में पड़ोस के लोगों ने जमकर पिटाई की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज सहरसा के सदर अस्पताल में चल रहा है। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>