Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

सरकारी इमारत को माओवादियों ने विस्फोट से उडाई.

$
0
0
सशस्त्र माओवादियों ने ओडिशा के मल्कानगिरि में विस्फोट से एक ब्लॉक ऑफिस के बिल्डिंग को उड़ा दिया। जिले के पुलिस अधीक्षक अखिलेश्वर सिंह ने बताया कि हथियारबंद माओवादी तड़के ताला तोड़ कर बिल्डिंग में घुस गए। सिंह ने बताया कि माओवादियों ने इमारत में आग लगाने से पहले वहां एक पावरफुल ब्लास्ट कराया। इससे इमारत को व्यापक नुकसान पहुंचा। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। सिंह ने इसे माओवादियों की हताश कोशिश बताते हुए कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा बलों की नक्सल विरोधी अभियान के काट करने का प्रयास किया है। घटनास्थल पर पाए गए एक पोस्टर में बताया गया है कि इस साल सितंबर में सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में तकरीबन 13 माओवादियों की मौत का विरोध जताने के लिए यह हमला किया गया। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>