Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

झारखण्ड : अर्चना तिर्की 50 लाख रूपए ले खुश

$
0
0
  • अन्नन्या की बीमारी और परिवार के अन्य लोगों की जरूरत पूर्ण कर पाएंगी

archana tirki
रांची। झारखंड प्रदेश की रांची में रहने वाली अर्चना तिर्की के.बी.सी.के हाॅट सीट बैठी थीं। उनके सामने 1 करोड़ रूपए जीत लेने की चुनौती थी। इस सर्दी के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा कि अर्चना जी सदैव मुस्कराती रहती हैं। इसके जवाब में अर्चना तिर्की ने कहा कि रोने के लिए भगवान ने बहुत कुछ दिया है। बैंक आॅफ बड़ौदा में अर्चना तिर्की एक अधिकारी हैं। कई बार बैंक की ओर से पदोन्नति करने का आॅफर मिला। अपनी बेटी अन्नन्या और अन्य परिवार के सदस्य को छोड़कर अन्यत्र न जाने का इरादा रखने वाली अर्चना तिर्की ने 25 अगस्त को 7 सवालों के जवाब देकर 3 लाख 20 हजार रूपए जीत पायी थीं। 26 अगस्त को आगे खेलने के लिए तैयार थीं। के.बी.सी. के एंकर अमिताभ बच्चन ने 8 वीं सवाल दागा। मान्यतानुसार आलू की उत्पति कहां हुई थी? इस सवाल के आॅफ्शन में जवाब दक्षिण अमेरिका, एशिया,यूरोप और अफ्रीका था। एंकर ने कहा कि आपके पास 2 हेल्पलाइन है। प्रथम 3 गुणी और डबल डीप है। तब अर्चना ने 3 गुणी का सहारा लिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर दक्षिण अमेरिका के पक्ष में जवाब दिया। अर्चना ने तीनों महानुभावों के जवाब के साथ हां में हां मिला दिए। इसके साथ अर्चना तिर्की 6 लाख 40 हजार रू.जीत गयी। 

एक बार फिर अर्चना को हेल्पलाइन का सहारा लेना पड़ा। शेष डबल डीप का सहारा लिया। उन्होंने जवाब में राजीव गांधी का नाम लिया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पवित्र गंगा की सफाई करने का बीड़ा उठाया था। जो सफल न हो सका। एकबार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी गंगा नदी की सफाई करने का ऐलान कर रखा है। एंकर ने कहा कि यह बिल्कुल ही सही जवाब है। आप 25 लाख रूपए जीत गयी। तक एंकर ने याद दिलाए कि सभी 4 हेल्पलाइन समाप्त हो गया। अब आपको बड़ी सावधानी से जवाद देना है। अगर सवाल का जवाब नहीं आता है। तो खेल बीच में छोड़ सकती हैं। अभी तक जो रकम जीती हैं। वह लेकर जा सकती हैं। अगर आप गेम खेली। जवाब गलत दे दी तो भारी नुकसान होगा। रकम जीतकर 3 लाख 20 हजार रूपए हो जाएगी। हां, एक आॅफ्शन मिल गया है। आपके परिवार वाले स्वीच आॅनकर के हिदायत देते हैं कि आप खेल जारी न रखें। मगर जरूरी नहीं है कि परिवार वालों की हिदायत मान लिया जाए। वह आपके विवेक पर निर्भर करता है। 

अभी एंकर अमिताभ बच्चन समझाकर अगले सवाल पूछे थे कि अतिरिक्त आॅफ्शन लेने की नौबत आ गयी। सवाल था कि आॅडनेन्स फैक्ट्री,कानपुर ने 2014 में खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए रिवाल्वर निर्माण किया था? इस सवाल को देखकर अर्चना तिर्की के पतिदेव बेसिल तिर्की ने स्वीच आॅनकर लाल बत्र्ती जला दिए। उनका इशारा था कि 25 लाख रू.जीत गयी हो। रकम लेकर गेम छोड दें। मगर अर्चना ने पतिदेव के इशारे को अनसुना कर दिया। इस अर्चना ने कहा कि पतिदेव के कथन को नहीं मानती हैं। घर में भी नहीं मानती हैं। हम दोनों के बीच में लव मैरेज हुआ था। एंकर की ओर मुखातिर होकर अर्चना ने कहा कि आप भी जया भाभी के साथ लव मैरेज ही किए थे। दोनों ने लव मैरेज के बारे में जाना और मजा लिए। इतना करने के बाद पतिदेव के इशारा को नजरांदाज कर दिया। जवाब में निर्भया और को किनारे करके रिवाल्वर का नाम ‘निर्भिक’ कहकर 50 लाख रूपए जीत गयी। 

 इसके बाद 1 करोड़ रूपए का साल उछाला गया। महिला क्रिकेटरों में प्रथम बार अर्जुन अवार्ड किसे मिला? डायना एडुलजी, शांता रंगास्वामी, अंजली जैन,मिताली राज। इस सवाल को देखते ही अर्चना तिर्की जवाब न देकर गेम छोड़ देने की इच्छा जाहिर कर दी। अर्चना ने मिताली राज को कहा। यह गलत था। एंकर ने कहा कि शांता रंगास्वामी को अर्जुन अवार्ड मिला था। चूंकि आप पहले ही गेम छोड़ दी थीं। आप 50 लाख रूपए जीत गयी हैं। इस तरह अर्चना तिर्की 50 लाख रूपए ले खुश थीं। अन्नन्या की बीमारी और परिवार के अन्य लोगों की जरूरत पूर्ण कर पाएंगी।




आलोक कुमार
बिहार 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>