Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 81654

राहुल गाँधी ने दी बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि

$
0
0
rahul-gandhi-tribute-birsa-munda
नयी दिल्ली 15 नवंबर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने वीर बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी है और उन्हें प्रेरणा का स्रोत बताया है।श्री गांधी ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, “ वीर बिरसा मुंडा की जयंती पर सादर नमन। उनका आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलने का अदम्‍य साहस हम सब के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”कांग्रेस ने भी एक ट्वीट में बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “ जल, जंगल और जमीन के अधिकारों का संघर्ष ही जिनका ध्येय रहा; आदिवासियत को बचाना ही जिनका कर्म रहा, ऐसे आदिवासी महानायक "धरती आबा"महान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर कोटिशः नमन।”श्री गांधी और कांग्रेस ने अपने अपने ट्वीट में बिरसा मुंडा की प्रतिमा की एक फोटो भी साझा की है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 81654

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>