Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

जेएनयू छात्र संघ चुनाव 12 सितंबर को

$
0
0

jnu student union election
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) चुनाव 12 सितंबर को होंगे। चुनाव निकाय के एक सदस्य ने यह जानकारी दी। चुनाव निकाय के एक सदस्य ने कहा कि उम्मीदवार मंगलवार तक अपना नामांकन पत्र भर सकते हैं, जबकि चुनाव अभियान बुधवार से शुरू होंगे।  अध्यक्षीय बहस 10 सितंबर को होगी। जेएनयूएसयू और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के चुनाव एक ही दिन हो रहे हैं। 

बीते वर्ष ऑल इंडिया स्टूडेंड एसोसिएशन (आइसा) ने शीर्ष चारों पदों को जीतकर चुनाव में अपना परचम लहराया था। तीन पदों पर उसने मतों के बड़े अंतर, जबकि एक पर कम अंतर से जीत दर्ज की थी। कैंपस की राजनीति में कभी अपना दबदबा रखने वाली मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की स्टूडेंड फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) का प्रदर्शन पिछले कुछ वर्षो से बेहद निराशाजनक रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार के चुनाव में एसएफआई और डेमोक्रेटिक स्टूडेंड फेडरेशन (डीएसएफ) गठबंधन कर आइसा को मात देने की योजना बना रही है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>