देश के पूर्व महान्यायवादी गुलामहुसैन एस्साजी वाहनवती का निधन हो गया। उनका निधन हृदयाघात के कारण यहां मंगलवार शाम एक निजी अस्पताल में हो गया। वाहनवती 65 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और एक पुत्र हैं। वह कुछ समय से फेफड़े के संक्रमण से जूझ रहे थे।
वाहनवती वर्ष 2004 से पांच वर्ष तक महाधिवक्ता रहे। 2009 में उन्हें तीन साल के लिए देश का 13वां महान्यायवादी नियुक्त किया गया। 2012 में उन्हें दो और साल का सेवा विस्तार दिया गया।
2014 के निर्वाचन में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनने के बाद उन्होंने पद से त्यागपत्र दे दिया था। वाहनवती महाराष्ट्र के एडवोकेट जनरल भी रह चुके थे। वह संवैधानिक कानून के विशेषज्ञ थे।