Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

केजरीवाल से मिलने को महिला, पुरुष कतारबद्ध

$
0
0

arvind kejriwal dharna
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम की कोशिश की सराहना करते हुए 80 से 100 की तादाद में लोग प्रदर्शन स्थल पर उनके समर्थन के लिए कतारबद्ध हैं। बारिश और ठंडे मौसम के बावजूद कई समर्थक कार्यकर्ता से राजनीतिज्ञ बने केजरीवाल को बधाई देने का इंतजार कर रहे हैं। हरियाणा सरकार के सेवानिवृत्त अधिकारी राज कुमार (65) ने कहा, "मैं यहां केजरीवाल को बधाई देने आया हूं। उन्होंने बेहतरीन काम किया है और उन्हें मेरा पूरा समर्थन है।"

सिर्फ पुरुष ही यहां केजरीवाल से मिलने नहीं आए, दिल्ली और पड़ोसी राज्य हरियाणा और उत्तर प्रदेश से आई कई महिलाएं भी यहां कतारबद्ध हैं। केजरीवाल एक वाहन के यात्री सीट पर बैठते हुए लोगों से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार रहे थे। मुख्यमंत्री सोमवार की अपेक्षा ज्यादा सहज दिख रहे हैं और मौसम का मजा ले रहे हैं।

केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों का प्रदर्शन दूसरे दिन में प्रवेश कर गया है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से दिल्ली पुलिस के पांच अधिकारियों के निलंबित करने की मांग की है। मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार की रात रेल भवन के बाहर सड़क पर बिताई। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>