मास्टर प्लान बनाकर ग्रामों का विकास होगा - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान
- ग्राम सुनपुरा में 29 करोड़ के निर्माण कार्यो का शिलान्यास
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने आज विदिशा के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर ग्रामीणजनों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान कहा कि प्रत्येक ग्राम के विकास हेतु मास्टर प्लान तैयार किया जायेगा। इसमें बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी कराई जायेगी। ग्रामों के विकास के लिए धन का अभाव नही होने दिया जायेगा। श्री चैहान ने ग्रामीणांे से आव्हान किया कि ग्राम विकास के कार्यो में सहभागिता निभायें। गांव के विकास का मास्टर प्लान ग्रामीणों से विचार विमर्श उपरांत तैयार किया जायेगा।मुख्यमंत्री श्री चैहान ने ग्राम सुनपुरा में बच्चों के आव्हान पर हाई स्कूल खोले जाने की घोषणा की। यहां उन्होंने स्कूलों में पहुंचकर शैक्षणिक गतिविधियोें की जानकारी पाठ््यपुस्तके पढवा कर प्राप्त की। वही मध्यान्ह भोजन के संबंध में बच्चियों से पूछताछ की। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने निमखिरिया पठार के आदिवासियों से मुलाकात की और उन्हें शीघ्र ही आवासीय पट््टे दिलायें जाने की कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर को दिए। ग्राम छीरखेड़ा में चार बीघा जमीन बच्चों के खेलने हेतु चिन्हांकित की गई है का समतलीकरण कराने और लड़कों को क्रिकेट किट देेने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री चैहान ने ग्राम छीरखेडा में भी हाई स्कूल खोले जाने की घोषणा की। यहां उन्हांेंने कहा कि प्रदेश में विद्युत उत्पादन क्षमता 29 सौ से बढ़कर अब 11 हजार मेगावाट हो गई है। यही कारण है कि अब गांव-गांव में बिजली 24 घंटे मिल रही है और किसानों के लिए थ्री फेस बिजली की आपूर्ति समय सीमा में कराई जा रही है। ग्राम बागरी में उन्होंने कहा कि गांव में नलजल योजनाओं से जल आपूर्ति करायें जाने के लिए विशेष प्लान तैयार किए जा रहे है जिसके तहत प्रथम चरण में अधिक आबादी वाले ग्रामोे को शामिल किया जायेगा। यहां उन्होंने छात्रावास के निर्माण हेतु 44 लाख रूपए देने की घोषणा की। ढोलखेड़ी चैराहे पर मुख्यमंत्री श्री चैहान को मिष्ठान से तौला गया।मुख्यमंत्री श्री चैहान ने ग्राम लश्करपुर मंें आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि विदिशा विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनायें जाने हेतु कोई कोर कसर नही छोड़ी जायेगी। गांव को आदर्श बनाने के लिए ग्रामवासियों को मिलजुल कर काम करने होंगे। यहां उन्होंने विद्यार्थियों के आव्हान पर परीक्षा केन्द्र अगले सत्र में बनायें जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने हारूखेडी, गणेशपुरा, घाटपिपरिया, खेरूआहाट में भी पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी। कार्यक्रम स्थलों पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनकर, शमशाबाद विधायक श्री सूर्यप्रकाश मीणा, पूर्व विधायक श्री गुरूचरण सिंह, जनपद अध्यक्ष श्री अरविन्द सिंह बघेल समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीणजन और कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, पत्रकारगण मौजूद थे।