Quantcast
Viewing all articles
Browse latest Browse all 79216

CNG दाम बढ़ाने के समय पर केजरीवाल ने उठाए सवाल.

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे अरविंद केजरीवाल ने सीएनजी के दाम में भारी बढ़ोतरी की गुरुवार को आलोचना की। उन्होंने दाम बढ़ाने के समय को लेकर सवाल उठाया। पिछले तीन महीने में यह दूसरा मौका है जब दाम बढ़ाए गए हैं।

दिल्ली में सीएनजी की कीमत में गुरुवार को 4.50 रुपये प्रति किलोग्राम की भारी बढ़ोतरी की गई। इसके साथ ही पाइपों के जरिए सप्लाई की जाने वाली रसोई गैस (पीएनजी) का दाम भी 5.15 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गया है। नई दरें गुरुवार आधी रात से लागू हो गई हैं। केजरीवाल ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर अपनी टिप्पणी में कहा, 'दिल्ली में सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं। क्या समय को लेकर संदेह नहीं होता?'सुबह जनता दरबार में उन्होंने कहा कि दाम बढ़ाने का फैसला लेने के लिए दो दिन और इंतजार कर लेते तो अच्छा रहता।

अरविंद केजरीवाल ने ऑटो वालों से हड़ताल न करने की अपील की है। उन्होंने ऑटो यूनियन से हड़ताल का फैसला दो दिन के लिए टाल देने को कहा है। ऑटो टैक्सी यूनियन के सचिन राजेंद्र सोनी ने कहा कि हमलोग फिलहाल हड़ताल पर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमें केजरीवाल पर पूरा भरोसा है और हम उनकी अपील का पालन करेंगे। हम उम्मीद करेंगे कि या तो केजरीवाल बढ़े हुए दाम वापस लें या किराया बढ़ाने का मंजूरी दें।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 79216

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>