Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 79216

देश के लिए धर्मनिरपेक्षता बेहद जरूरी है : सोनिया गांधी

$
0
0
secularism-a-compelling-necessity-for-country-sonia
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में धर्मनिरपेक्षता बेहद अहम जरूरत है। जवाहर लाल नेहरू की विरासत पर अपना दावा मजबूत करने की कोशिश में लगी कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष ने कहा कि सेकुलरिजम के बिना भारत की कल्पना भी नामुमकिन है। 

सोनिया गांधी भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती के मौके पर आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बोल रही थीं। उन्होंने कहा, 'धर्मनिरपेक्षता के बिना कोई भारतीयता नहीं हो सकती, कोई भारत नहीं हो सकता। धर्मनिरपेक्षता एक आदर्श से कहीं ज्यादा थी और आज भी है। भारत जैसे विविध देश में यह बहुत बड़ी जरूरत है।' 

नेहरू को याद करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'नेहरूजी ने कहा था कि अगर धर्मनिरपेक्षता पर हमला हुआ तो वह अपनी आखिरी सांस तक इसकी रक्षा करेंगे।' गांधी ने बिना नाम लिए भारतीय जनता पार्टी पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि तोड़-मरोड़ और गलत व्याख्या की वजह से हाल के वर्षों में नेहरू की जीवन और कामों का योगदान कमजोर हुआ है। 


Viewing all articles
Browse latest Browse all 79216

Trending Articles