Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

उत्तराखंड की विस्तृत खबर (30 जनवरी )

$
0
0
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पद से विजय बहुगुणाा इस्तीफा!
  • हरीश रावत या इंदिरा हृदयेश हो सकते हैं अगले सीएम!


vijay-bahuguna
देहरादून, 30 जनवरी। तमाम अटकलों के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का इस्तीफा हो ही गया है, ऐसा पार्टी सूत्रों का कहना है। कांग्रेस के विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने अपना इस्तीफा पार्टी आलाकमान को सौंप दिया है। जिसकी औपचारिक घोषण (आज ) शुक्रवार हो सकती है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को जाने के बाद उत्तराखण्ड की कमान केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत को सौंपी जा सकती है। वहीं कांग्रेस के सूत्रों का यह भी कहना है कि यदि उत्तराखण्ड में नेतृत्व परिवर्तन पर राहुल गांधी निर्णय लेते हैं तो वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व बहुगुणा मंत्रिमण्डल में शामिल मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश पाठक को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। वहीं पार्टी आलाकमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदले जाने पर भी विचार कर रहा है, उत्तराखण्ड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में नव प्रभात, किशोर उपाध्याय व प्रीतम सिंह का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कई दिग्गज कांग्रेसी नेता पार्टी आलाकमान पर अपने करीबीयों को एड़जस्ट करने के लिए दबाव की राजनीति शुरू कर चुके हैं, जिसमें सतपाल महाराज प्रमुख हैं। पिछले एक पखवाड़े से प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं से जहां विजय बहुगुणा को हटाने के लिए पार्टी आलाकमान पर दबाव बढ़ता जा रहा था। वहीं बीते दिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर उनके उत्तराधिकारी के नाम पर चर्चा की है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदले जाने को लेकर एक-दो दिन में तस्वीर साफ हो जायेगी। बीते दिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निवास पर नेतृत्व परिवर्तन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रभारी महासचिव अंबिका सोनी, केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद, महासचिव जनार्दन द्विवेदी व वरिष्ठ नेता अहमद पटेल मौजूद थे। बैठक में यह तय हुआ कि विधायकों की राय जानने के लिए गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे और स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद देहरादून आएंगे। वहीं माना जा रहा है कि गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे और स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी की रिपोर्ट के बाद ही नेतृत्व परिवर्तन पर फैसला लिया जाएगा। वहीं नये नेतृत्व को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा की भी राय ली गई है। इधर उत्तराखंड के मंत्री और वरिष्ठ नेता दिल्ली में लगातार वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा, महासचिव जनार्दन द्विवेदी व प्रभारी महासचिव अंबिका सोनी से आकर मिले हैं। इनमें इंदिरा हृदयेश और हरक सिंह रावत भी शामिल हैं। वहीं कांग्रेस सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और केन्द्रीय मंत्री हरीश रावत के बीच मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए सीधा मुकाबला चल रहा है। 

राज्य की पीड़ा को समझने वाले व्यक्ति को राज्य की बागडोर सौंपनी चाहिए: कुंजवाल

देहरादून, 30 जनवरी। केन्द्रीय नेतृत्व यदि राज्य में नेतृत्व परिर्वतन करता है तो उसे इस मामले पर शीघ्र निर्णय लेते हुए जमीन से जुडे़ व सामाजिक स्थितियों की जानकारी रखने वाले व राज्य की पीड़ा को समझने वाले व्यक्ति को राज्य की बागडोर सौंपनी चाहिए। यह बात विधानसभा अध्यक्ष मा0 गोविन्द सिंह कुंजवाल ने आज विधानसभा में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही।  कुंजवाल ने कहा कि नेतृत्व परिर्वतन से जुडे मुद्दे पर उन्हें यद्यपि कुछ नहीं कहना है, लेकिन जिस तरह की नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाएॅं हैं उसे देखते हुए केन्द्रीय नेतृत्व को शीघ्र फैसला लेना चाहिए। कुंजवाल ने कहा कि राज्य गठन के बाद लोगों को उम्मीद थी कि राज्य का सर्वागीण विकास होगा तथा राज्य को सादगी के साथ आगे ले जाया जायेगा। उन्होंने पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल पर कहा कि नेतृत्व परिवर्तन हाईकमान को करना है। उन्होंने कहा कि यदि सघर्षशील व जनता से जुडे़ तथा मैदानी व पहाड़ी क्षेत्रों की सामाजिक, भौगोलिक स्थितियों की सही जानकारी रखने वाले तथा जनता में अच्छी पकड़ रखने वाले व्यक्ति को राज्य का नेतृत्व सौंपा गया तो सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं सहित आम जनता में  जहां नई ऊर्जा आयेगी वहीं राज्य में विकास व काम काज के तौर तरीकों पर भी परिवर्तन दिखाई देगा। विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा कैन्टीन में विभिन्न मंत्रालयों के फर्जी मुहर बना कर फर्जी बिलों के सम्बन्ध में कहा कि उन्हें यह जानकारी समाचार चैनलों से मिली है, जो गम्भीर मामला है। उन्होंने कहा कि इन मामलों की लिखित शिकायत आने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि निहित स्वार्थों के चलते फर्जी तरीेके से धन कमाने व सुविधा पाने की लोगों में जो होड़ मची है वह चिन्ता जनक है। उन्होंने बताया कि स्वयं उनके निजी सचिव के नाम फर्जी मुहर बना कर दिल्ली उत्तराखण्ड आवास में ठहरने की व्यवस्था के नाम पर भेजे गये फैक्स की जानकारी जब हम उत्तराखण्ड निवास दिल्ली के व्यवस्थाधिकारी द्वारा दी गई तो उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी जिस पर पुलिस पर ऋषिकेश के एक युवक को दिल्ली पहुॅचने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रवृत्तियों का बढ़ना चिन्ता जनक है। 

गांधी जी के आदर्शो व सिद्धान्तों से प्रेरणा लेने का संकल्प लेना होगा: कुंजवाल

देहरादून, 30 जनवरी (राजेन्द्र जोशी)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष मा0 गोविन्द सिंह कुंजवाल के यमुना कालोनी स्थित सरकारी आवास में एक श्रद्धान्जलि सभा का आयोजन कर महात्मा गांधी को याद किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पान्जलि अर्पित करते हुए उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस मौके पर कुंजवाल ने कहा कि महात्मा गांधी जी का देश के स्वतंत्रता आन्दोलन व देश की आजादी में जो योगदान रहा है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने गांधी जी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें गांधी जी के आदर्शो व सिद्धान्तों से प्रेरणा लेने का संकल्प लेना होगा यही गांधी जी को सच्ची श्रद्धान्जलि होगी। कार्यक्रम में अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रशान्त भैसोड़ा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहनसिंह महरा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता खजान पाण्डे, पी.सी.सी सदस्य दीवानसिंह भैसोड़ा डी0डी0पाण्डे, हरीश कुंजवाल, अजय गुप्ता, एडवोकेट कृष्णसिंह विष्ट, पूर्व प्रमुख महेन्द्रसिंह मेर सहित कई कर्मचारी, अधिकारी व जन प्रतिनिधि मौजूद थे। 

गांधीजी ने दुनियां को सत्य, अहिंसा व समानता का सन्देश दिया: बहुगुणा

देहरादून, 30 जनवरी (राजेन्द्र जोशी)। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर राजीव गांधी भवन मंे आयोजित कार्यक्रम में गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गांधीजी ने दुनियां को सत्य, अहिंसा व समानता का सन्देश दिया। मानवता के जिन सिद्धान्तो व आदर्शो पर गांधी जी चले, हमारे संविधान निर्माताओं ने उसे आधार बनाया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे होते है जो सदियों तक जीवित रहते हैं, महात्मा गांधी ऐसे ही लोगों में है। महात्मा गांधी का जन्म जरूर भारत में हुआ, किन्तु उनका प्रकाश पूरे विश्व में फैला। मुख्यमंत्री बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन गांधी जी के अहिंसा के सिद्धान्त पर संचालित रहा। इस आन्दोलन के बल पर राज्य बना। हम सबका यह दायित्व है कि गांधी जी के सिद्धान्तों का अनुसरण कर आदर्श राज्य के निर्माण में अपना योगदान दें। आज भी हमारे सामने अनेक चुनौतियां है, जिनका सामना हमें मिलकर करना होगा और गांधीजी के आदर्शो पर चलकर आदर्श समाज का निर्माण करना होगा। उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोंगो को समान रूप से सभी सुविधाये मिले, इसके लिये सभी को प्रयास करने है। यही हमारी गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर राजस्व मंत्री यशपाल आर्य, सह प्रभारी संजय कपूर ने भी अपने विचार व्यक्त कियें। कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. अनुसुइया प्रसाद मैखुरी दायित्वधारी सुंदरलाल मंदरवाल, हेमेश खर्कवाल, विजयपाल सजवाण, विधायक ललित फर्सवाण, सुबोध उनियाल, राजकुमार, उमेश शर्मा ‘काउ’ सहित अनेक जनप्रतिनिधी उपस्थित थे।

ले. कर्नल (से.नि.) इंद्रसिंह रावत ‘‘कीर्तिचक्र’’ को किया सम्मानित

देहरादून, 30 जनवरी (राजेन्द्र जोशी)। ले. कर्नल (से.नि.) इंद्रसिंह रावत ‘‘कीर्तिचक्र’’ को उनकी 100वीं वर्षगांठ में प्रवेश पर एम.जे. रेजीडेसी, हरिद्वार रोड़ देहरादून में रा. जन विकास समिति (पीजी) उत्तराखंड देहरादून द्वारा सम्मानित किया गया। रावत का जन्म जनपद पौड़ी गढ़वाल के सुदूरवर्ती रा. क्षेत्र के पट्टी ढाईज्यूली के ग्राम बगेली में 30 जनवरी 1915 को एक साधारण कृषक परिवार में हुआ। प्रारम्भिक शिक्षा रा. क्षेत्र में ही प्राप्त करने के उपरांत रावत द्वारा विभिन्न स्थानों से उच्च शिक्षा प्राप्त करने पश्चात भारतीय सेना में कमीशनर पद प्राप्त किया । अपने अदम्भ शौर्य एवं उच्च कोटि की सैन्य सेवा पर उन्हे वर्ष 1957 में भारत के प्रथम महामहिम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद द्वारा ‘‘कीर्तिचक्र वीरता’’ पदक से अलंकृत किया गया। भारतीय सेना से सेवानिवृत्ति के उपरान्त भी उन्होंने अपने को निरन्तर सामाजिक कार्यो से जोड़े रखा, उत्तराखंड राज्य प्राप्ति आंदोलन में समस्त भूतपूर्व सैनिकों का कुशल नेतृत्व कर राज्य प्राप्ति में उनके द्वारा दिशामय अभूतपूर्व योगदान चिरस्मणीय है। उनके 100वीं वर्षगांठ में प्रवेश पर रा0 जन विकास समिति परिवार की ओर से उन्हे स्नेह एवं शुभकामनायें अर्पित करते हुये ईश्वर से उनके स्वस्थ सुखद एवं दीर्घ जीवन की कामना की गई। समारोह में समिति के अध्यक्ष डा. आर. के. पंत शेखरानंद  रतूड़ी एम.एस. गुसाई पुरूषोत्त ममगाई, ले. जनरल जी.एस. नेगी बिग्रेडियर राजेन्द्र सिंह रावत, कर्नल वी.एस. रावत ई. बी. के. पंत , ई. के. एस. नेगी, एम.एन. बनख्बाल धनसिंह गुसाई, राम प्रकाश करियाल, राजेंद्र नेगी, सुखदेव रतूड़ी, कै. गवरसिंह रावत, मनबरसिंह रावत, शम्भू ममगई तथा कार्यकारिणी समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे। 

आप की नगर व ब्लाक कार्यकारिणी का गठन

गदरपुर/देहरादून, 30 जनवरी (राजेन्द्र जोशी)। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक में नगरपालिका के विभिन्न वार्डों एवं ब्लॉक स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। कम्बोज धर्मशाला में आयोजित बैठक में आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक पवन शर्मा की उपस्थिति में नगरपालिका गदरपुर के विभिन्न वार्डाें में कमेटियां गठित कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए। शर्मा ने कहा कि पूर्ण स्वराज्य की कल्पना ही आम आदमी पार्टी का उददेश्य है। उन्होनें कहा कि आज जनता को देश में फैले भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए आवाज को उठाना जरूरी हो गया है। उन्होनें कहा कि जनता के विश्वास को जगाकर उनके अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाना है। बैठक के दौरान ब्लॉक स्तरीय कमेटी का गठन किया गया, जिसमें गुरविन्दर सिंह को संयोजक एवं शांति देवी को सह संयोजक बनाते हुए राजेश कुमार, विशम्भर लाल मदान, हाजी इकबाल हुसैन, रईस अहमद सैफी, शकील अहमद एवं इकबाल अहमद को सदस्य एवं जसपाल डोगरा को मीडिया संयोजक बनाया गया। बैठक में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गुरमुख सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए वृहद स्तर पर कार्यकर्ताओं को पार्टी की मुख्यधारा से जोडा जायेगा। उन्होनें कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी चुनाव मैदान में उतरने वाले कार्यकर्ताओं का पूर्ण समर्थन करेगी। बैठक में महेन्द्रपाल सिंह पाहवा, सत्तार अहमद, हाजी मुबारक हसन, मौ. हारिश, नरेन्द्रपाल, सुल्तान नवी, अब्दुल कलाम, श्यामबिहारी, देवेन्द्र सिंह, मौ. शफी, नूर हसन, विशम्भर लाल, परमजीत सिंह, जगीर सिंह, सुरेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। 

एडमिशन को लेकर दो छात्र नेताओं के बीच जमकर हंगामा

देहरादून, 30 जनवरी (राजेन्द्र जोशी)। डी.ए.वी. कालेज में स्नातक प्रथम वर्ष के एडमिशन एक बार फिर खुलवाने को लेकर प्रधानाचार्य के आफिस में दो छात्र नेता आपस में जमकर भिड़े। जिसके बाद मामला चौकी पहुंचा जहां एक गुट ने बहतमीजी से बात करने की तहरीर दी हैं तो वही दुसरे गुट ने इसे सिरे से खारिज करते हुए माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। जानकारी छात्र संघ अध्यक्ष चुनाव में तीसरे स्थान पर रही स्वाती नेगी ने बीए प्रथम वर्ष में एक बार फिर एडमिशन खोलने को लेकर प्रधानाचार्य कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। जिस पर छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा ने प्राचार्य से एडमिशन न खोलने की मांग की। जिस बात को लेकर दोनों छात्र नेताओं में जमकर हंगामा हुआ। मामले को बढ़ते देख पुलिस कर्मियों ने दोनों छात्र नेताओं को कालेज से बाहर निकाल दिया। बाद में स्वाती नेगी ने चौकी में तहरीर देकर अध्यक्ष पर बहतमीजी करने का आरोप लगया। जिसे अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा ने सिरे से खारिज करते हुए स्वाती नेगी पर कालेज का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। 

गांधी का शिलापट्ट बना मात्र धरना प्रदर्शन का प्रतीक

देहरादून, 30 जनवरी (राजेन्द्र जोशी)। महात्मा गांधी की शहादत दिवस के अवसर पर ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर एकमात्र हस्ताक्षरयुक्त शिलापटट की महात्मा गांधी के नाम पर राजनीति करने वाले राजनीतिज्ञों सहित तमाम संस्थाओं ने उपेक्षा कर महात्मा गांधी के आजादी के लिए आन्दोलन को आईना दिखा दिया। उक्त उपेक्षा ने महात्मा गांधी द्वारा आजादी के आन्दोलन को लेकर किए गए संघर्ष व उनकी सहादत पर उनके हस्ताक्षरयुक्त स्तम्भ पर दो पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजली न दिया जाना उस राजनेैतिक दल की मानसिकता को दर्शा रहा है जो कि उनके नाम पर राजनीतिक रोटियां सेककर सत्ता की कूर्सी हथियाते रहे हैं। 
महात्मा गांधी के स्तम्भ पर आए दिन धरने प्रदर्शन करने वाले उन राजीतिक संगठनों की सोच पर जागरूक लोगों ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आज का दिन ऐसा दिन है जोकि शान्ति के दूत व सत्य अहिंसा के पुजारी जिन्होने अपने जीवन पर्यन्त काल मंे लोगों को आन्दोलन चलाये जाने का मार्ग दिखाया आज उनकी उपेक्षा किया जाना देशहित मे नहीं है।

आप ने गांधी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजली

देहरादून, 30 जनवरी (राजेन्द्र जोशी)। महात्मा गांधी शन्ति के दूत थे वह सत्य, अहिसंा और सत्याग्रह पर विश्वास रखते थे। अपने कार्य को उन्होंने कभी भी हार या जीत के संदर्भ में नहीं लियां । उनका ध्येय केवल लक्ष्य को प्राप्त करना नही था बल्कि उन पर सफलता प्राप्त करने के लिए अपनाए गए संधनों पर अधिक था। उक्त विचार आम आदमी पार्टी ऋषिकेश के मुख्य वक्ता समाज सेवी दिनेश कोठारी ने आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली देते हुए आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित कार्यालय मे श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुये व्यक्त किये। उन्हांेने कहा कि गांधी जी ने कभी भी अमीर गरीब तथा राजनीति के किसी भी वर्ग मंे भेद नहीं रखा। पार्टी के कार्यकर्ता अनीता भारद्वाज व राजेश कपसूडी ने कहा महात्मा गांधी एक निडर, राष्ट्रवादी व्यक्ति थे जो कोई भी व्यक्ति नहीं कर सका वह गांधी ने कर दिखाया। गांधी सभी का भला चाहते थे विशेषकर गरीब असहाय तथा निम्न वर्ग से संबध रखते थे। आप पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर व दो मिनट का मौन रख कर अपनी श्रद्धांजली दी। श्रद्धांजली देने वालों मे  नरेश धींगडा, गीता सचदेवा, नेैतिक तनेजा, सत्यवती डबराल, प्रीति मिश्रा, प्रियंका सेठी, कोमल, सौम्या, प्रदीप गुप्ता,राजेश कपसूडी, नरेश, हर्षिता, सुरेन्द्र, अजय अरोडा, रचना कुन्दनानी, परशुराम, नवीन ,सीता राम, दीपक, रमेश, निर्मल सिंह सहित काफी संख्या मे लोग थे।

मजदूर ही गौला खनन की रीड: दुर्गापाल

हल्द्वानी/देहरादून, 30 जनवरी (राजेन्द्र जोशी)। प्रदेश के श्रममंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल ने गौलागेट हल्दूचौड में वननिगम द्वारा आयोजित शिविर मे गौला श्रमिकों को कम्बल वितरित किये। कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुये दुर्गापाल ने कहा कि मजदूर ही गौला खनन की रीड है। इन्हंेे सभी सुविधायें दी जायेगी। उन्होने कहा कि मजदूरों हेतु नियमित स्वास्थ शिविर लगवाये जायें तथा सुचारू पेयजल भी उपलब्ध कराया जाए। श्रममंत्री ने कहा कि मजदूरों से ही सारे विकास कार्यों को गति मिलती है। सरकार मजदूरों को सभी मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु सजग है। उन्होंने वननिगम अधिकारियो ंको निर्देश दिये कि वे मजदूरों हेतु शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चिित करें साथ ही मजदूरों के बच्चो की शिक्षा, स्वास्थ व्यवस्था भी सुनिश्चिित करें। डीएलएम वन निगम दिवाकर सिह बिष्ट ने बताया कि गौला श्रमिंको ंको आज 1500 कम्बल वितरित किये जा रहे है। कुल 5000 कम्बल वितरित किये जायेगे। इस दौरान कार्यक्रम में सूचना विभाग द्वारा प्रचार साहित्य व नये वर्ष के कलैन्डर भी वितरित किये गये। कर्यक्रम में वननिगम के प्रेमसिह बोरा, घनान्नद जोशी, हरदीप नयाल, हरीश आर्य सहित उमेश कबड्वाल, महेश कबड्वाल, पूरन जोशी, विपिन जोशी,दयाकिशन बमेठा, दयाकिशन कबड्वाल,भूवन पाण्डे, जीवन कबड्वाल, नन्दन दुर्गापाल, मुकेश दुर्गापाल, प्रमोद बमेठा, कन्नू दुम्का, ओम प्रकाश जोशी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे। श्रम एवं दुग्ध विकास मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल के कठोर परिश्रम से लाल बहादुर शास़्त्री महाविद्यालय को शासन से 10 बीघा भूमि आबंटित कराने पर महाविद्यालय की प्रबन्धक कमेटी ने उनके आवास में जाकर आभार व्यक्त किया। प्रबन्धक कमेटी के सदस्यों ने क्षेत्र के विकास हेतु  श्रममंत्री द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना करते हुये क्षेत्र के विकास में योगदान हेतु कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ व जुझारू नेता बताया। आभार कार्यक्रम में कमेटी के कुशलानन्द दुम्का, कौस्तुरबा नन्द त्रिपाठी, बंशीधर भट्, पूरन चन्द्र फुलारा, मोहन दुर्गापाल, अशोक जोशी, किसनान्द भट् व लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय की प्राचार्य रश्मि पवांर मौजूद थी। 

राज्यपाल ने की संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट

देहरादून, 30 जनवरी (राजेन्द्र जोशी)। उत्तराखण्ड के राज्यपाल डा0 अजीज कुरैशी से आज कई संगठनों/संस्थाओं के प्रतिनिधि मण्डल / प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। उत्तराखण्ड के प्रमुख उद्योगपति एवं समाज सेवी डा0 एस0 फारूख के नेतृत्व में सी.आई.आई. उत्तराखण्ड के 07 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल ने राज्यपाल से भेंट करके  उनसे मार्च में होनें वाले ‘एनुअल ग्रीन अवार्ड’ समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु आमंत्रण स्वीकारने का अनुरोध किया। मुलाकातों के इस क्रम में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की सदस्य श्रीमती मंजुला राणा तथा नव गठित हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा विश्वविद्यालय उत्तराखण्ड  के कुलपति डा0 एम.सी.पंत, रजिस्ट्रार उत्तराखण्ड आयुर्वेदिक विश्ववि़द्यालय मृत्यंुजय मिश्रा, बद्रीनाथ से आये पुजारी हरीश चन्द्र ध्यानी, सितार गंज से आये चन्दन हरबोला एवं साथियों सहित अनेक लोगों ने राज्यपाल से भेंट करके उनसे अपने-अपने कार्य क्षेत्र सम्बंधी विभिन्न विषयों/समस्याओं पर चर्चा की। उपरोक्त मुलाकातों के बाद फिल्म अभिनेता विवेक ओबराय जो कि विगत लम्बे समय से उत्तराखण्ड भ्रमण पर है, ने भी राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की।

सड़क हादसों में चार की मौत

देहरादून, 30 जनवरी (राजेन्द्र जोशी)। चार लोगों की अलग-अलग सडक दुर्घटनाओं में और एक व्यक्ति की टेªन से कटने से मौत हो गयी। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया।  पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात शास्त्रीनगर खाला निवासी शिवम (18)अपनी स्कूटी से घर लौट रहा था। द्रोणपुरी जीएमएस रोड के पास जैसे ही वह मुड़ा तो सामने से आ रही कार(यू.ए07एम-4870) से टकरा गया। सूचना पर मौके पर पहंुची ने 108 की मदद से उसे अस्पताल पहंुचाया जहंा शिवम की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर, डोईवाला क्षेत्रांतर्गत दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पहली दुर्घटना में महेन्द्र पुण्डीर मोटर साईकल से कहीं जा रहा था कि सामने से आ रहे ट्रक यू.के. 07के-9040 की चपेट आकर घायल हो गया। सूचना पर पंहुची पुलिस ने महंेद्र को अस्पताल पहंुचाया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक मोहन को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अन्य सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नेहरू ग्राम निवासी प्रेमलाल अपनी पत्नी शकुंतला के साथ एक्टिवा में सवार होकर गुरूवार सुबह धारचूला से आ रहे थे जब वह डोईवाला के माजरी गांव के पास पंहुचे तो उनकी एक्टिवा सेना के ट्रक से टकरा गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पहंुची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी मौत हो गई। वहीं गुरूवार सुबह डोईवाला पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति की टेªन से कटकर मौत हो गई। मोैके पर पहंुचे पुलिस ने मृतक की पहचान धनवंत पुत्र रामकेवल निवासी गार्डन कालोनी डोईवाला के रूप में की। पुलिस ने बताया कि मृतक शुगर मिल डोईवाला में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया।

दो बदमाश दबोचे

देहरादून, 30 जनवरी (राजेन्द्र जोशी)। गहनों से सोने-चाँदी के जेवरात चमकाने के नाम पर सोना निकालने वाले दो बदमाशों को पकड़ने में रायपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेन्द्र प्रसाद सूद निवासी विकासलोक कॉलोनी लेन-2 ने रायपुर पुलिस को सूचना दी कि दो युवक बीते रोज उनके घर आये थे। इन दोनों ने सोने व चाँदी के जेवरात तथा बर्तन आदि धोकर चमकाने की बात कही जिस पर उनकी पत्नी ने अपनी सोने की चूड़ियाँ चमकाने के लिए उनको दे दी। इन दोनों ने सोने की चूड़ियों को अपने साथ लाये कैमिकल/ पाउडर में धो कर दिया। इन चूड़ियों को जब उनकी पत्नी ने पहन कर देखा तो बहुत हल्की महसूस हुई। जिस पर उन्होंने उन युवकों से इस बात को कहा इस पर ये दोनों वहां से भाग गये। इस ठगी की सूचना उन्होंने तत्काल रायपुर पुलिस को दी। इन बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया और गुरूवार सुबह इन दोनों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पूछताछ में इन दोनों ने अपने नाम विक्की कुमार शाह पुत्र विशन देव निवासी ग्राम सेवली थाना फलका जिला कटियार बिहार तथा राजेश कुमार पुत्र अरूण शाह हाल निवासी बेरीबाग सुकुपुरा सहारनपुर उत्तर प्रदेश बताया। इन दोनों ने बताया कि ये दोनों अलग-अलग शहरों में जा कर लोगों से जेवर चमकाने के नाम पर ठगी करते हैं। जेवरों को चमकाने के लिए इनके पास कैमिकल और पाउडर हमेशा ही रहता है। इसके घोल में जेवरों को डाला जाता है जिससे सोने व चाँदी की कुछ मात्रा उसी कैमिकल में रह जाती है। जिसे बाद में अलग निकाल दिया जाता है। यह काम ये लोग देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर व बिजनौर आदि स्थानों पर जाकर यह कार्य करते हैं। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ थाना रायपुर में धारा 417/420 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

वेतन विसंगति दूर करने सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर गए

देहरादून, 30 जनवरी (राजेन्द्र जोशी)। उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के बैनर तेल प्रदेशभर के कर्मचारी अनिश्चितकालीन वेतन विसंगति दूर करने सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण गुरूवार को सरकारी अस्पतालों के आईसीटीसी, ब्लड बैंक, एसटीआई क्लीनिक, ओएसटी सेंटरी, यूसैक मुख्यालय, एआरटी केंद्रों में कोई कामकाज नहीं हो पाया। इस कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर कर्मचारियों ने डांडा लखौंड स्थित स्वास्थ्य महानिदेशालय में धरना प्रदर्शन किया। उत्तराखंड एड्स नियंत्रण समिति के बैनर तले कर्मचारी कई बार की स्वास्थ्य अधिकारियों से वार्ता कर चुके हैं, लेकिन आज तक कर्मचारियों की मांग स्वीकार नहीं हुई। कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का अल्टीमेटम भी दिया। अल्टीमेटर देने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं होने से आक्रोशित कर्मचारियों ने गुरूवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। प्रदेशभर से कर्मचारियों ने स्वास्थ्य महानिदेशालय में धरना प्रदर्शन कर सरकार का विरोध किया। समिति अध्यक्ष गगन दीप लूथरा ने कहा कि कई बार सरकार से वेतन विसंगति दूर करने सहित अन्य मांगे कर चुके हैं, लेकिन हर बार आश्वासन दिया जाता है। इसलिए मजबूर होकर उन्हें हड़ताल करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जबतक मांग स्वीकार नहीं होगी हड़ताल जारी रहेगी। प्रदर्शनकारियों में सुशील चमोली, रेखा, संजय डबराल, भारती उनियाल, सुनील कुमार, महावीर सिंह असवाल, रणबीर बिष्ट, अनिरूध प्रताप सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।

11 स्कूल वैन सीज

देहरादून, 30 जनवरी (राजेन्द्र जोशी)। विक्रमों के साथ-साथ परिवहन विभाग ने बिना परमिट के दौड़ रही स्कूल वैन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आरटीओ की टीम ने गुरूवार को बल्लीवाला चौक पर 11 स्कूल वैन को सीज कर दिया। इनमें से किसी के पास भी परमिट नहीं था। सभी निजी गाड़ी का  कॉमर्शियल उपयोग कर रहे थे। आरटीओ का अभियान जारी रहेगा। गुरूवार को सुबह सात बजे एआरटीओ राम प्रकाश राठौर और आनंद जयसवाल के नेतृत्व में टीम बल्लीवाला चौक पर पहुंची। इस क्षेत्र में नामी स्कूल होने के कारण बड़ी संख्या में स्कूल वैन गुजरी। टीम ने एक-एक कर सभी स्कूल वैन की चेकिंग करनी शुरू कर दी। चेकिंग में 11 स्कूल वैन बिना परमिट के मिली। मौके पर ही इन सभी स्कूल वैन को सीज कर दिया गया। दोपहर दो बजे टीम ने राजपुर रोड स्थित स्कूल वैन की चेेकिंग की। चेकिंग में इस रूट पर भी बड़ी संख्या में स्कूल वैन का सीज की गई। एआरटीओ राम प्रकाश राठौर ने बताया कि बिना परमिट दौड़ रही 11 स्कूल वैन को सीज किया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूल वैन संचालक प्राइवेट गाड़ी का कॉमर्शियल उपयोग कर रहे हैं। इसलिए अभियान जारी रहेगा।

मंत्री-विधायकों के वेतन भत्ते बढ़ाने का आप ने किया विरोध

देहरादून, 30 जनवरी (राजेन्द्र जोशी)। आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदेश सरकार की ओर से मंत्री-विधायकों के वेतन भत्ते बढ़ाने का विरोध किया है। इसके खिलाफ ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पर सरकार का पुतला फूंका। आप कार्यकर्ताओं ने सरकार से वेतन भत्ते वापस लेने की मांग की है। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता घंटाघर पर एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद आप ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। आप नेता संजय भट्ट ने कहा कि एक तरफ सरकार ने समूह ग की परीक्षा की शुल्क निर्धरित कर बेरोजगारों के साथ धोखा किया है। दूसरी ओर अपने मंत्री और विधायकों के वेतन भत्ते बढ़ाकर उनकी वाह-वाही लूटी है। उन्होंने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी के कारण लोगों के लिए दो वक्त का खाना जुटाना मुश्किल हो रहा है। दूसरी ओर से सरकार अमीरों को और अमीर कर रही है। उन्होंने मंाग की है कि सरकार तत्काल बढ़े वेतन भत्तों को वापस ले। नहीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में संजय भट्ट, राजेश बहुगुणा, सुरेश नेगी, कमल देवराड़ी, सुनिता सिंह, विशाल चौधरी, राजू सिंह, आरिफ हुसैन, आर्यन कोठियाल, साहिब सिंह पंवार, हरि व्यास, एमएस रावत, महेश तंगवाल, मनोज कांबोज, प्रदीप रावता, ओंकार भाटिया, प्रहलाद बिष्ट, समीर मुडेपी, पूजा अरोड़ा, जैन उल, अश्विनी पांडे, मंजीत कैंतुरा, गणेश काला, राजेश बहुगुणा सहित बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद थे।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>