Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

बिहार विघापीठ के अध्यक्ष जयनारायण सहाय का निधन

$
0
0
jaynarain passes away
पटना। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के निकटवर्ती सहयोगियों में एक जयनारायण सहाय का निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। अपने पीछे 1 पुत्री गोपा और दामाद संजय को छोड़ गये। सम्प्रति बिहार विघापीठ के अध्यक्ष थे। एक माह से बीमार थे। उनके बदले में बिहार विघापीठ का उपाध्यक्ष विजय प्रकाश, प्रधान सचिव, योजना विभाग देखरेख कर रहे थे। उम्मीद है कि बिहार विघापीठ अध्यक्ष बन जाएंगे। 

बिहार विघापीठ के वित्त मंत्री शिववंश पाण्डेय ने कहा कि जयनारायण बाबू महिला चरखा समिति के संस्थापक सदस्य थे। बाबू जयप्रकाश जी अध्यक्ष थे। उनके निधन के बाद महिला चरखा समिति के अध्यक्ष जयनारायण सहाय को बना दिया गया। दोनों जगहों की सेवा करने के बाद भी जयनारायण बाबू कुशल एडवोकेट भी थे। 

आगे कहा कि राजेन्द्र नगर रोड 11 स्थित आवास पर 31 जनवरी,2014 को निधन हो गया। आज शनिवार को पार्थिव शरीर को महिला चरखा समिति में लिया गया। वहां पर लोगों ने दर्शन किये और श्रद्धांजलि अर्पित किये। इसके बाद शव को बिहार विघापीठ में लाया गया। यहां पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इसके बाद अंतिम दाह संस्कार के लिये बांसघाट लिया गया। 


आलोक कुमार
बिहार 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>