Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

‘बदलता मौसम एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण की भूमिका’विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला

$
0
0
seminar on environmental change
पटना। आज पाटलिपुत्र अशोका होटल में ‘बदलता मौसम एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण की भूमिका’ विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। कार्यशाला का आयोजन बिहार इंटर एजेंसी ग्रुप एवं आपदा प्रबंधन विभाग,बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए श्री व्यासजी, प्रधान सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग,बिहार सरकार ने राज्य में बदलते मौसम के कारण बाढ़ एवं सुखाड़ के प्रति चिन्ता व्यक्त की। उन्होंने आशा यक्त की कि कार्यशाला से कुछ ऐसे प्रभावकारी सुझाव आयेंगे जिसका अमल कर राज्य सरकार आये दिन आने वाली आपदाओं से होने वाली छति को कम करने के लिए आपदा पूर्व किये जाने वाले कार्यक्रम बनाकर आमजन को राहत दिला सकेगी।

आज का कार्यशाला पिछले दो महीनों से राज्य में प्रमंडल स्तर पर आयोजित किये जा रहे कार्यशालाओं की श्रृखंला की एक कड़ी है। विगत कुछ महीनों में मगध प्रमंडल प्रमंडल,तिरहुत प्रमंडल और कोशी प्रमंडल में ऐसे कार्यशाला का आयोजन किये गये थे जिनमें मुख्य रूप से उनके 20 जिलों में किसानों, खेत-मजदूरों ने स्थानीय स्तर के विशेषज्ञों ने बदलते मौसम के कृषि पर पड़ते प्रभाव एवं कृषि उत्पादों में आयी कमी पर चिंता प्रकट की। साथ ही इन दुष्परिणामों को कम करने के लिए स्तानीय स्तर पर उठाये जाने वाले कदमों की चर्चा की गयी।

आज के कार्यशाला में राज्य स्तर पर उन विषयों पर चर्चा कर राज्य स्तर पर अलग-अलग भागों के लिए व्यापक कार्यक्रम की आवश्यकता महसूस की गई। कार्यशाला में बिहार इंटर एजेंसी ग्रप के आद्रा इंडिया, कारितास इंडिया,सी.डब्ल्यू.एस, दलित अधिकार मंच, ई.एच.ए., ऑक्सफैम इंडिया, प्लान इंडिया, यूनिसेफ, वल्र्ड विजन एवं युगांतर संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

उक्त कार्यशाला में यह निर्णय लिया गया कि बिहार के बदलते मौसम के अध्ययन एवं जोखिम न्यूनीकरण के लिए कोर कमिटी गठन की गयी जो शीघ्र ही राज्य सरकार को अपना प्रतिवेदन समर्पित करेगी। उसमें किसानों, मजदूरों एवं आमजनों के लिए राहत के उपाय प्रस्तुत किया जायेगा। साथ ही राज्य के जनजन तक किसान केन्द्रित बदलते मौसम के दुष्प्रभाव एवं उससे निपटने के लिए वैज्ञानिक सोच एवं विधि पहुंचायी जा सके। इस कार्यशाला में 150 प्रतिभागी 20 जिलों से आकर भाग लिया। अंत में दलित अधिकार मंच के कपिलेश्वर राम ने उपस्थित प्रतिभागियों को धन्यवाद किया।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>